लाइव न्यूज़ :

पटना में पुलिस की गाड़ी का गलत U-Turn, महिला ने बीच सड़क ट्रैफिक नियमों की दिलाई याद

By संदीप दाहिमा | Updated: December 10, 2025 16:09 IST

पटना में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब पुलिस की एक गश्ती गाड़ी ने गलत दिशा से मोड़ लेने की कोशिश की। इस दौरान सामने से आ रही एक महिला चालक की कार से टक्कर होते-होते रह गई।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में पुलिस की गाड़ी का गलत U-Turn, महिला ने बीच सड़क ट्रैफिक नियमों की दिलाई याद

पटना में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब पुलिस की एक गश्ती गाड़ी ने गलत दिशा से मोड़ लेने की कोशिश की। इस दौरान सामने से आ रही एक महिला चालक की कार से टक्कर होते-होते रह गई। समय रहते दोनों वाहनों के रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद महिला चालक ने चुप रहने के बजाय पुलिसकर्मियों से सीधे सवाल करने शुरू कर दिए। महिला ने मौके पर ही ट्रैफिक नियमों का हवाला देते हुए कहा कि जब आम लोगों पर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है, तो वर्दी वालों के लिए अलग नियम क्यों हों? यह बहस करीब आधे घंटे तक चलती रही।

जानकारी के अनुसार यह पूरा वाकया डाकबंगला चौराहे पर उस समय शुरू हुआ, जब कोतवाली थाना की गश्ती गाड़ी गलत दिशा से मार्ग में प्रवेश कर रही थी। वाहन में दारोगा कुमारी पल्लवी तैनात थीं। सामने से आ रही महिला चालक ने जब पुलिस की गाड़ी को रॉन्ग साइड से आते देखा तो तुरंत अपनी कार रोक दी और सीधा पुलिस वाहन के पास जाकर सवाल उठाए। महिला ने दारोगा से साफ शब्दों में पूछा कि अगर यही गलती वह खुद करती, तो क्या उसे बिना चालान छोड़ा जाता?

टॅग्स :पटनाबिहारPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप