लाइव न्यूज़ :

लड़की ने 1 लाख रुपये खर्च कर खुद से ही की शादी, फिर आईना में देख खुद को किया किस

By अनुराग आनंद | Updated: March 1, 2021 14:32 IST

35 वर्षीय लड़की ने एक औपचारिक शादी समारोह का आयोजन कर खुद से ही शादी की। इसके बाद लड़की ने कहा कि मैंने दूसरों को खुश करने के बजाय खुद को खुश रखने के लिए काफी सोच-समझकर यह सब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देडिओगो रबेले और विटोर ब्यूनो ने पिछले साल नवंबर 2019 में सगाई की थी।गर्मियों में हुए वाद-विवाद के बाद विटोर ने जुलाई में डिओगो को छोड़ने का फैसला किया।अपनी शादी प्रोग्राम को कैंसिल करने के बजाय डिओगो ने खुद से शादी करने का फैसला किया। 

नई दिल्ली: आमतौर पर शादियां लड़के व लड़कियों के बीच होती है। कई मामले में सेम जेंडर के दो इंसान के बीच भी शादी होते हुए आपने देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी खुद से ही खुद की शादी करने के एक भी मामले के बारे में सुना है। आप भी पढ़कर चौंक गए ना कि आखिर एक इंसान की खुद से शादी कैसे हो सकती है? लेकिन, यह सच है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, खुद से ही शादी करने की यह घटना अमेरिका में घटी है। अमेरिका में एक लड़की ने अपने प्रेमी से रिलेशनशिप समाप्त करने के बाद किसी दूसरे इंसान से शादी करने के बजाय खुद से शादी करने का फैसला लिया। अपने इस फैसले के बाद लड़की ने एक शादी समारोह का भी आयोजन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की ने इस शादी समारोह में 1,000 अमेरिकी डॉलर करीब (1.02 लाख रुपये) खर्च भी किया। इस कथित शादी समारोह में लड़की ने खुद से ही शादी कर ली। शादी के बाद आईने में अपने चेहरे को देखकर महिला ने खुद को किस भी किया। 

बता दें कि जून 2020 में अपने प्रेमी से लड़की का सौहार्दपूर्ण ब्रेकअप हुआ था। अटलांटा की रहने वाली लड़की 2020 में अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थीं। लेकिन, किसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इस ब्रेकअप के बाद लड़की ने अपनी शादी कुछ अलग तरह से सेलिब्रेट करने का फैसला किया था।

खुद से शादी करने के लिए लड़की ने मन-पसंद केक व ड्रेस ऑर्डर किए-

मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक, लड़की ने बिना किसी दूल्हे के अपनी शादी करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया। यहां तक ​​कि इस अवसर के लिए उसने अपने मन-पसंद केक और ड्रेस का ऑर्डर दिया। यही नहीं अपनी शादी के लिए उसने एक हीरे की अंगूठी भी खरीदी।

'शादी को लेकर अन्य लोगों को खुश करने के अब कुछ नहीं करना चाहती'

35 वर्षीय लड़की ने तैयारी करने के बाद एक औपचारिक समारोह का आयोजन कर खुद से शादी की और कहा कि उसने अपने जीवन को लेकर एक योजना तैयार कर लिया है और साथ ही उसने खुश रहते हुए आगे बढ़ाने का फैसला किया। लड़की ने कहा कि वह इस मामले में अन्य लोगों को खुश करने के अब कुछ नहीं करना चाहती है। 

कोलोराडो के इस शादी समारोह में लड़की के सबसे करीबी दोस्तों और परिवार के लोग आए-

लड़की ने स्वीकार किया कि वह अपने इस विचार को लेकर पहले पूरी तरह से सहज नहीं थी क्योंकि दोस्त और परिवार के लोगों ने इस फैसले को सुनकर उसका मजाक उड़ा दिया था। लेकिन, फिर भी वह अपने इस फैसले को लेकर आगे बढ़ी। कोलोराडो में आयोजित इस शादी समारोह में लड़की के सबसे करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

किसी अन्य दुल्हन की तरह उसने खुद के लिए अपनी लिखी गई प्रतिज्ञाओं को पढ़ा-

किसी भी अन्य दुल्हन की तरह उसने खुद के लिए लिखी गई प्रतिज्ञाओं को पढ़ा। उसके बाद, लड़की ने खुद से ही अपने शादी की अंगूठी स्वीकार कर लिया और एक आईना में अपने चेहरे को देखते हुए खुद को चूम लिया। मीडिया से बात करते हुए लड़की ने कहा कि यह खुद को खुश रखने का एक तरीका है। साथ ही लड़की ने कहा कि मैंने ऐसा कर यह बताने का प्रयास किया है कि हां मेरे भी अपने कुछ सपने हैं, जिसे मैं पूरा कर रही हूं। 

पिछले साल नवंबर 2019 में सगाई के बाद लड़की अपने प्रेमी से अलग हुई थी-

दरअसल, डिओगो रबेले और विटोर ब्यूनो ने पिछले साल नवंबर 2019 में सगाई की थी। अक्टूबर 2020 में उनकी शादी होने वाली थी। हालांकि, गर्मियों में हुए वाद-विवाद के बाद विटोर ने जुलाई में डिओगो को छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद अपनी शादी प्रोग्राम को कैंसिल करने के बजाय डिओगो ने खुद से शादी करने का फैसला किया।  

टॅग्स :अमेरिकारिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो