लाइव न्यूज़ :

देर रात जानें किसकी मदद करने के लिए परेशान हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महिला आयोग की अध्यक्ष भी हुईं एक्टिव

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 1, 2019 16:15 IST

अंकिता शुक्ला नाम की एक लड़की ने 29 सितंबर की रात कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली महिला आयोग को टैग मदद मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता शुक्ला झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। अंकिता ने अपने ट्विटर बॉयो में लिखा है- साइबर क्राइम विक्टिम।

सोशल मीडिया पर 29 सितंबर रात 10 बजकर 44 मिनट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया। ट्वीट में लिखा था, ''अंकिता मेरे ऑफिस वाले आपसे कल सम्पर्क करेंगे, आप अपनी जानकारी महिला आयोग को दे दो।'' असल में अंकिता शुक्ला नाम की लड़की ने ट्विटर पर रात करीब साढ़े आठ बजे स्मृति ईरानी और महिला आयोग से मदद मांगी। अंकिता ने अपने ट्वीट में लिखा, प्लीज मुझे बचा लीजिए। मैं अपनी जिंदगी खत्म कर लूंगी। मुझे हर मिनट शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण का सामना करना पड़ रहा है।" अंकिता ने अपने ट्वीट के साथ जमशेदपुर के साइबर क्राइम थाने में दर्ज रिपोर्ट की एक कॉपी और एक शख्स का फेसबुक प्रोफाइल शेयर किया था। अंकिता ने यह शिकायत 16 सितंबर 2019 को रिसीव किया गया था। 

अंकिता का वो ट्वीट जिसमें उन्होंने बचाने की अपील की थी

देखते ही देखते अंकिता के ट्वीट पर कई रिट्वीट हो गये। जिसके बाद अंकिता के ट्वीट का रिप्लाई स्मृति ईरानी ने रात 10 बजकर 44 मिनट दिया था। अंकिता के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ट्विटर हैंडल से जवाब दिया। 

अंकिता के इस ट्वीट को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी रिट्वीट करते हुए लिखा, "अंकिता से हमारी बात हो गई है और उनसे जानकारियां मांगी गई हैं। उनके राज्य के डीजीपी से भी बात की गई है। हम अंकिता के साथ हैं, उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा।"

राष्ट्रीय महिला आयोग के अलावा इनकी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी ट्वीट किया है कि उनकी अंकिता से बात हुई है और अब वो बेहतर हैं। अगली सुबह तक उनके पास मदद पहुंच जाएगी। 

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से बात करने के बाद अंकिता ने ट्वीट किया कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रही है। अंकिता ने इसके लिए  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महिला आयोग को धन्यवाद किया। 

अब जाने आखिर अंकिता शुक्ला किस मुसीबत में फंसी थी? 

जिस अंकिता शुक्ला के प्रोफाइल से ट्वीट किया जा रहा था, वह अकाउंट सितंबर महीने में ही बना है। अंकिता ने अपने ट्विटर बॉयो में लिखा है- साइबर क्राइम विक्टिम। इस अकाउंट से पहला ट्वीट भी 29 सितंबर की रात ही किया गया था। अपने ट्वीट में अंकिता ने लिखा है कि उन्हें कुछ लड़के रेप करने की धमकी दे रहे हैं। अंकिता ने ट्वीट के जरिए यह भी बताने की कोशिश की है कि उन्हें कुछ लड़के बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अंकिता का आरोप है कि कुछ लड़के उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर अब रेप की धमकी दे रहे हैं। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीवायरल कंटेंटझारखंडट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी