लाइव न्यूज़ :

महिला के दीवार पर उपले लगाने का वीडियो वायरल, आईएएस अधिकारी ने कहा- इसे तो भारत की बास्केटबॉल टीम खोज रही है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 20:02 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला दीवार पर उपले लगा रही है। वीडियो को देख ट्विटर यूजर्स कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: इंटरनेट की दुनिया कई बार चौंका देती है। दुनिया भर से कई ऐसे वीडियो और कंटेन्ट नजर आते हैं जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला गोबर के उपले दीवार पर लगाती नजर आ रही है। दीवार काफी ऊंची है। इसके बावजूद महिला एकदम सही तरीके से हर उपले को नीचे से फेंक कर लगाती नजर आ रही है। उपले ऊपर फेंककर एकदम सही जगह पर उसे लगाते हुए देख ट्विटर यूजर्स हैरान हैं।

वीडियो को छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय बास्केटबॉल टीम इसे ढूंढ रही है।'

वीडियो को 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और ट्विटर पर 48,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं। साथ ही यूजर्स कमेंट बॉक्स में कई मजेदार टिप्पणी भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'इस तरह कई प्रतिभाएं छिपी हुई हैं... जरूरत सिर्फ खोज करने की है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कमाल का निशाना और फोकस।'

भारत में दशकों से गाय के गोबर का उपयोग खाना पकाने के ईंधन के रूप में किया जाता रहा है। 'गोरेहब्बा' के नाम से कर्नाटक के एक गांव में त्योहार भी मनाया जाता है जहां लोग एक-दूसरे पर गोबर फेंकते हैं। यह स्पेन के टमाटर फेंकने वाले त्योहार 'ला टोमाटिना' जैसा है।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो