लाइव न्यूज़ :

महिला ने 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजों वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए हॉस्पिटल में लगी लाइन

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 25, 2019 08:37 IST

बच्चे के जन्म के बाद जैसे ही यह खबर सामने आई कि महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसके दो सिर और तीन हाथ हैं तो हॉस्पिटल में देखने वाले लोगों की लाइन लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और ये उसकी पहली डिलीवरी थी।महिला ने  विदिशा के जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है।

मध्यप्रदेश एक विदिशा जिले में एक महिला ने दो सिर और तीन हाथ और चार पंजे वाले बच्चे को जन्म दिया है। महिला ने का यह पहला बच्चा है और डॉक्टरों का कहना है कि महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला के सोनोग्राफी में डॉक्टर ने महिला को बताया था कि बच्चा जुड़वा हो सकता है लेकिन उन्हें भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि महिला एक अद्भुत लड़के को जन्म देगी। महिला ने  विदिशा के जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है।

बच्चे के जन्म के बाद जैसे ही यह खबर सामने आई कि महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसके दो सिर और तीन हाथ हैं तो हॉस्पिटल में देखने वाले लोगों की लाइन लग गई। महिला की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और ये उसकी पहली डिलीवरी थी।

महिला डिलीवरी के लिए जब विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती हुई तो यहां उसकी नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो रही थी जिसके कारण ऑपरेशन कर उसकी डिलीवरी करवाई गई। डिलीवरी के बाद जब बच्चे को देखा गया तो हर कोई हैरान था। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन काफी क्रिटिकल था। डिलीवरी के बाद महिला का पूरा परिवार हैरान था इसलिए हमें उसकी मां को फिलहाल सच्चाई नहीं बताई है। 

बच्चे को स्पेशल चाइल्ड वार्ड में रखा गया है। एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद बच्चे का किस तरीके से ऑपरेशन करना है इसपर चर्चा की जाएगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी