लाइव न्यूज़ :

OMG! 24 साल पुराने 'भ्रूण' से 26 वर्षीय महिला बनी माँ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 13:48 IST

जिस महिला ने इस बच्ची को जन्म दिया है, वह गर्भाधान के वक्त महज डेढ़ साल की थीं। 

Open in App

खबर का शीर्षक पढ़कर आप चौंक गये होंगे! चौंकिए मत इस नामुमिकन लगने वाली बात को मुमकिन बनाया है आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने। आईवीएफ तकनीक की मदद से गर्भाधान के कई सालों बाद भी बच्चे का जन्म संभव है। अमेरिका के टेनेसी में रहने वाली एक महिला ने 24 साल पुराने भ्रूण की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया है। यह भ्रूण 24 साल पहले एक ऐसी महिला ने दान किया था जो उस समय बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। इसी भ्रूण की मदद से करीब 26 वर्षीय टीना गिब्स ने नवंबर में एक बच्ची को जन्म दिया। 24 साल पहले सुरक्षित रखे गये भ्रूण से बच्चे को जन्म देना अपनी तरह का एक विश्व रिकॉर्ड है। उस महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है जिसने 24 साल पहले ये भ्रूण सुरक्षित रखवाया था।

जब ये भ्रूण सुरक्षित रखा गया था तब टीना गिब्सन की उम्र डेढ़ साल थी। टीना ने आईवीएफ की मदद से बच्ची को जन्म दिया। इस तकनीक में पहले से सुरक्षित रखे गये भ्रूण को महिला के गर्भ में प्रतिरोपित किया जाता है। इसी साल के मार्च महीने में यह भ्रूण टीना गिब्सन के गर्भाशय में ट्रांसफर किया गया था।  नवंबर में टीना ने बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने बच्ची का नाम एमा रखा है। CNN से बात करते हुए 26 साल की टीना ने कहा कि ये भ्रूण और वह दोनों 25 साल के हैं और ये दोनों बेस्ट फ्रेंड भी हो सकते हैं।  टीना ने कहा कि उन्हें बस एक बच्चा चाहिए था। उन्हें इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं है  कि यह विश्व रिकॉर्ड है या नहीं।

टीना को यह भ्रूण राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र नाम की संस्था ने उपलब्ध कराया था। ये भ्रूण लंबे समय तक जमा देने वाली तापमान के बीच लैब में रखा जाता है। जिसके मेडिकल टर्म में 'स्नो बेबीज' बुलाते हैं। यह संस्था टेनेसी के कपल्स जिन्हे बच्चे नहीं चाहिए होते हैं उनसे भ्रूण दान में लेते हैं ताकि निसंतान जोडे़ को वह भ्रूण में दान कर सके। 

एमा का जन्म 25 नवंबर को हुआ है। एमा के भ्रूण को 24 सालों तक बहुत कम यानी जमा देने वाले तापमान पर रखा गया था। टीना और उनके पति बेंजामिन गिब्सन का कहना है कि यह उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

टॅग्स :विश्व समाचारआईवीएफ तकनीकभ्रूण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS: डोनाल्ड ट्रंप ने IVF सेवा के विस्तार के लिए दिया आदेश, इलाज के खर्च को कम करने पर होगा फोकस

ज़रा हटकेशादी नहीं की, फिर भी Telegram के फाउंडर 100 से ज्यादा बच्चों के 'पिता' हैं, खुद किया खुलासा

स्वास्थ्यIVF पेशेंट्स के लिए जगी नई उम्मीद! 3डी इमेजिंग मॉडल रिजल्ट को दे सकता है बढ़ावा, जानें कैसे

स्वास्थ्यईशा अंबानी ने IVF के जरिए बच्चे पैदा करने पर की खुलकर बात, जानिए क्या है इन विट्रो फर्टिलाइजेशन

स्वास्थ्यIVF News: क्या है आईवीएफ, विशेषज्ञ से जानें वैज्ञानिक और कानूनी पहलू, क्यों छिड़ी है बहस, कैसे काम करती है तकनीक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी