लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिरी महिला, कॉन्स्टेबल ने दौड़कर यूं बचायी जान, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2021 11:56 IST

रेल मंत्रालय ने इस वीडियो को ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास ना करें। यह जानलेवा है

Open in App
ठळक मुद्देह हादसा रविवार शाम को मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर हुआफुटेज में प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य लोगों को भी भागते हुए देखा जा सकता है रेलवे ने इस वीडियो को ट्वीट कर लोगों से चलती ट्रेन में उतरने-चढ़ने के प्रयास से बचने की अपील की है

मुंबईः एक सतर्क महिला कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिरी महिला को बाल बाल बचा लिया। यह हादसा रविवार शाम को मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर हुआ। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक 40-वर्षीय महिला संतुलन बिगड़ने के बाद फिसलकर गिर गई जिसे एक महिला कॉन्स्टेबल ने दौड़कर सुरक्षित बचा लिया। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में ऑन-ड्यूटी महिला कांस्टेबल को ट्रेन में सवार हो रहे लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए देखा जा सकता है। चलती ट्रेन से महिला जैसे ही फिसलकर गिरी, प्लेटफॉर्म पर तैनात कॉन्स्टेबल सपना गोलकर तुंरत उस तरफ दौड़ीं और महिला को सुरक्षित बचा लिया। वहीं मौके पर मौजूद टीटीई ने भी महिला को बचाने में मदद की। इसके बाद महिला को बेंच पर बैठाया जाता है।

फुटेज में प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य लोगों को भी भागते हुए देखा जा सकता है। मध्य रेलवे ने यात्रियों की जान बचाने के लिए गोलकर की सराहना की। रेल मंत्रालय ने इस वीडियो को ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने- उतरने का प्रयास ना करें।

रेल मंत्रालय ने वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा-  मुम्बई के भायखला रेलवे स्टेशन पर लगभग 40 वर्षीय महिला चलती लोकल ट्रेन में चढने का प्रयास करते समय संतुलन बिगड़ने पर गिर गई, ड्यूटी पर तैनात सतर्क महिला आरक्षक ने महिला यात्री को सुरक्षित बचाया। आपसे अनुरोध है चलती गाड़ी में चढ़ने या उतरने का प्रयास ना करें,यह जानलेवा हो सकता है।

टॅग्स :मुंबईRailwaysअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो