लाइव न्यूज़ :

पेश है ब्रिटेन का पहला "स्मार्ट" जेल, कैदियों को यहां मिलेगी बेहतर शिक्षा, ट्रेनिंग और नौकरी; कर सकेंगे जिम, चलाएंगे टेबलेट, बन पाएंगे कोडर-इंजीनियर

By आजाद खान | Updated: March 5, 2022 16:26 IST

अधिकारियों का मानना है कि इस नए जेल से अपराधियों के अपराध में कमी होगी। वे एक अच्छा जीवन बिता पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में दुनिया का पहली ‘स्मार्ट’ जेल बना है।यहां पर कैदियों को हर तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी। जेल से ही उनके लिए काम को भी तलाश किया जाएगा।

लंदन:ब्रिटेन में शुक्रवार को पहली ‘स्मार्ट’ जेल खोली गई जिसे आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ डिजाइन किया गया है। इससे अपराध कम होने की उम्मीद जताई गई है। बताया जा रहा है कि इस जेल में हर वो सुविधा होगी जिससे कैदियों का जीवन सुधर पाए और उन्हें ऐसी ट्रेनिंग दी जाएगी कि वे फिर से अपराध की ओर न जाएं। इन कैदियों के लिए कुछ काम का भी इंतेजाम चल रहा है जिसके लिए स्थानीय मालिकों से बातचीत चल रही है ताकि जो बार-बार जुर्म करते हैं, उन्हें यहां से निकलने के बाद कोई काम मिल सके। इस ‘स्मार्ट’ जेल को बनाने में 4 अरब पाउंड का निवेश लगा है जो 2019 से बन रहा था।

क्या खास है इस जेल में

मध्य इंग्लैंड के नॉर्थेंपटनशायर के वेलिंगबोरो में हर मजेस्टी कारावास (एचएमपी) फाइव वेल्स की कोठरियों को कमरे कहा जाएगा। इसमें रहने वाले कैदियों को पुनर्वास प्रक्रिया के तहत रहवासी पुकारा जाएगा। इस कारावास में 1,700 कैदियों को रखा जा सकता है जहां एक जिम, स्नूकर टेबल, टेबल टेनिस और कौशल प्रदान करने के लिहाज से कम्प्यूटर टेबलेट भी होंगे। इस जेल की खिड़कियों में कोई लोहे का बार नहीं होगा जिससे जेल में ड्रोन से होने वाले ड्रग्स की बिक्री पर भी रोक लगेगा। 

कैदी बनेंगे कोडर से इंजीनियर

ब्रिटेन के न्याय विभाग ने कहा कि यह देश की पहली जेल है जिसमें कैदियों की रिहाई के बाद उन्हें शिक्षा, प्रशिक्षण प्रदान करने और रोजगार दिलाने का मकसद रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उपायों से अपराध कम होने और अपराधियों के रिहा होने के बाद उनके जुर्म की दुनिया में लौटने की आशंका कम होगी। यहां पर कैदियों को कोडिंग, कार मेनटेनेन्स, फोर्क-लिफ्ट-ट्रक मेनटेनेन्स, प्लंबिंग और इंजीनियरिंग का भी ट्रेनिंग दिया जाएगा। 

टॅग्स :ब्रिटेनअजब गजबजेलनौकरीएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी