लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के आगे हाथ जोड़कर रोती महिला विंग कमांडर अभिनंदन की मां नहीं है, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2019 17:48 IST

विंग कमांडर अभिनंदन ने एक मार्च की रात 9.25 मिनट पर भारत के बॉर्डर सीमा में कदम रखा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान मीडिया ने जानकर अभिनंदन को भेजने में देरी की थी, क्योंकि वह अभिनंदन का एक वीडियो शूट करना चाहते थे।

Open in App

विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चीजें वायरल हो रही हैं। भारत में कोई उनकी फैमली को लेकर दावा कर रहा है तो कहीं उनकी पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान में भी कई तस्वीरें वायरल हुई। एक तस्वीर की चर्चा हर तरफ हो रही है। तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने हाथ जोड़ कर रखी है। लोग इस तस्वीर को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि ये महिला अभिनंदन की मां है। विंग कमांडर अभिनंदन ने एक मार्च की रात 9.25 मिनट पर भारत के बॉर्डर सीमा में कदम रखा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान मीडिया ने जानकर अभिनंदन को भेजने में देरी की थी, क्योंकि वह अभिनंदन का एक वीडियो शूट करना चाहते थे। 

भारतीय और पकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग 21 के गिरने के बाद पायलट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उतर गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को हिरासत में ले लिया था।

पोस्ट के साथ क्या किया जा रहा है दावा  

इस तस्वीर को ट्विटर फेसबुक कई जगहों पर शेयर किया जा रहा है। पोस्ट को शेयर कर लिखा जा रहा,  अभिनंदन की मां ने पाक पीएम का दिल से शुक्रिया अदा किया, पाकिस्तान के पीएम ने भारत के लोगो का दिल जीता।  

तस्वीर की सच्चाई नंबर एक 

28 फरवरी को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अभिनंदन कमांडर के रिहाई के लिए घोषणा की थी। जब आप इस इमेज को गूगल पर सर्च करेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये फोटो काफी पुरानी है। गूगल रिवर्स इमेज में जाने पर कई पुराने ट्वीट मिलेंगे। अधिकांश ट्वीट पाकिस्‍तानी यूजर्स ने कई महीने पहले किए थे। ये ट्वीट अक्‍टूबर 2018 के थे।

तस्वीर की सच्चाई नंबर दो 

भारतीय मीडिया ने अभिनंदन के मां के उपर कुछ स्टोरी की है और उन स्टोरी में अभिनंदन के मां की जो तस्वीर शेयर की गई है, वो उक्त महिला से बिल्कुल नहीं मिलती है। इसके अलावा जब अभिनंदन को लेने के लिए उनके माता-पिता दिल्ली जा रहे थे, तो फ्लाइट में उनका स्वागत किया गया था। उस वीडियो में अभिनंदन की मां की तस्वीर भी उस महिला से नहीं मिलती है। तो हमारे फैक्ट चेक में ये तस्वीर गलत पाई गई है। 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानइंडियन एयर फोर्सवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो