लाइव न्यूज़ :

OMG: दो बच्चों के बाप से हुआ ऐसा प्यार कि लड़की ने खर्च कर दिए 1.5 करोड़ रुपये, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: January 6, 2021 12:32 IST

1994 की तेलुगू फिल्म 'शुभलागमन' की हिंदी रीमेक जुदाई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म की तरह भोपाल में भी एक लड़की ने अपने प्रेमी को पाने के लिए करोड़ों खर्च कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एक लड़की ने अपने प्यार को पाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।कंपनी में एक साथ काम करते हुए लड़की को शादीशुदा आदमी से प्यार हो गया और फिर...शख्स की प्रेमिका उसके साथ उसके घर में रहना चाहती थी।

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'जुदाई' तो आपको याद ही होगा। राज कंवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, उर्मिला मातोंडकर और श्रीदेवी मुख्‍य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक शादीशुदा शख्स जो कि अनिल कपूर होते हैं उनसे अर्मिला को प्यार हो जाता है। इसके बाद वह श्रीदेवी को 2 करोड़ रुपये देकर अनिल को खरीद लेती हैं। 

जरा सोचिए इस फिल्म में घटी घटना अगर रियल लाइफ में किसी के साथ हो तो क्या होगा? जी हां ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से सामने आया है। यहां एक लड़की को शादीशुदा शख्स से इस कदर प्यार हुआ कि उसने डेढ़ करोड़ देकर उसे खरीद लिया। मामले का फैसला फैमिली कोर्ट में किया गया है। बताया जा रहा है कि शख्स पहले से शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का बाप भी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, शादीशुदा शख्स की बेटी ने फैमिली कोर्ट में शिकायत की थी कि उसके पिता का किसी से अफेयर चल रहा है। बेटी ने बताया कि पिता के अफेयर के कारण घर में रोज लड़ाई होती है। फैमिली कोर्ट में तीनों की काउंसिलिंग हुई और शख्स की पत्नी ने प्रेमिको का साथ में रहने के लिए हामी भर दी। इसके लिए उन्होंने एक ड्यूप्लेक्स और 27 लाख रुपए नगद लिए हैं।

इस तरह प्रेमिका ने शख्स की पत्नी को अपना मकान और जीवन भर की नगदी कमाई देकर अपना प्यार पा लिया। शख्स की पत्नी और प्रेमिका ने मिलकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए देकर डील पक्की कर ली। 

 

 

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'