लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड के पाक दौरा रद्द करने के पीछे ओम प्रकाश मिश्रा का हाथ! कौन हैं ये, वायरल हो रहे मजेदार मीम्स

By विनीत कुमार | Updated: September 23, 2021 08:54 IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरा रद्द किए जाने पर पाक मंत्री फवाद चौधरी ने भारत को दोषी ठहराया है। हालांकि फवाद चौधरी के प्रेस कॉन्फेंस पर अब मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: हाल में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान का दौरा रद्द किए जाने का ठीकरा पाकिस्तान ने भारत पर फोड़ा है। इन सबके बीच ओम प्रकार मिश्रा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को धमकी भरा ईमेल भारत से भेजा गया था जिससे न्यूजीलैंड ने उनके देश का दौरा रद्द कर दिया। 

न्यूजीलैंड के बाद अब इंग्लैंड ने भी अगले महीने के पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया है। फवाद चौधरी ने इस पूरे मसले पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारत को लेकर कई आरोप लगाए। 

ओम प्रकाश मिश्रा की तस्वीर पर आए मजेदार रिएक्शन

फवाद चौधरी के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की कुछ क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तेमाल की गई ओम प्रकाश मिश्रा की तस्वीर ने खींचा। ओम प्रकाश मिश्रा 2017 में अपने एक गाने 'बोल ना आंटी आउं क्या' के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे थे।

फवाद चौधरी ने न्यूजीलैंड को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल पर कहा कि ये ओम प्रकाश मिश्रा नाम के शख्स का है तो महाराष्ट्र के मुंबई में रहता है। साथ ही तस्वीर भी दिखाई गई। ओम प्रकाश की तस्वीर आते सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और इसके साथ ही पाकिस्तान के कथित दावों पर भी तंज कसे जाने लगे।

फवाद चौधरी ने क्या आरोप लगाएं हैं भारत पर

फवाद चौधरी ने बुधवार को दावा किया कि अगस्त में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादी एहसानुल्लाह एहसन के नाम पर एक फर्जी पोस्ट बनायी गई जिससे न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और सरकार को अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से बचने को कहा गया कि उसे निशाना बनाया जायेगा। 

फवाद के अनुसार इसके बावजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंच गई। चौधरी ने कहा कि पर पहले मैच के दिन न्यूजीलैंड अधिकारियों ने कहा कि उनकी सरकार को खतरे की चिंता है और उन्होंने दौरा रद्द कर दिया। 

उन्होंने कहा कि एक दिन बाद एक और धमकी भरा मेल न्यूजीलैंड टीम को भेजा गया था जिसके लिये हम्जा अफरीदी की आईडी का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने दावा किया कि जांच करने वाले अधिकारियों को पता चल गया था कि यह ईमेल भारत में किसी डिवाइस से भेजा गया था। 

उन्होंने दावा किया, ‘यह ‘वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क’ (वीपीएन) से भेजा गया था जिसमें इसकी जगह सिंगापुर दिखायी गयी थी।' उन्होंने कहा कि इस डिवाइस पर 13 और भी आडी थी जिसमें से ज्यादातर सभी भारतीय नामों की ही थी। 

चौधरी ने दावा किया, ‘न्यूजीलैंड टीम को जो धमकी दी गयी थी, उसके लिये भारत में इस डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था। एक फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया गया लेकिन यह महाराष्ट्र से भेजा गया था।’ 

टॅग्स :पाकिस्तानन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमवायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'