लाइव न्यूज़ :

Video: जब संसद में पुलिस की 'बर्बरता' बयां करते वक्त फूट-फूट कर रोने लगे थे योगी आदित्यनाथ, वीडियो शेयर कर सीएम को लोग कह रहे हैं ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2019 16:14 IST

साल 2006 में पूर्वांचल के कई कस्बों में सांप्रदायिक हिंसा फैली थी। जब आदित्यनाथ अपनी बात रखने के लिए संसद में खड़े हुए तो फूट-फूट कर रोने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो में योगी आदित्य नाथ यूपी पुलिस की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और बर्बरता बताते हुए संसद में रोते दिख रहे हैं।यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह वीडियो ट्विटर पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर देश भर में पिछले महीने से काफी बवाल उठा है। कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं। इन सब के बीच सबसे ज्यादा विवाद में उत्तर प्रदेश रहा। यहां विरोध प्रदर्शन भी काफी हिंसक हुए और दंगों के बीच तकरीबन 20 लोगों की मौत भी हुई। यूपी पुलिस पर हिंसक कार्रवाई के लगातार आरोप लगते रहे। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिनके बीच पुलिस के लाठी चार्ज के भी वीडियो सामने आए हैं। पुलिस के एक्शन को लेकर लोग दो गुट में बंट गए हैं। इसी बीच यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो ट्विटर पर जमकर शेयर किया जा रहा है। 

इस वायरल वीडियो में योगी आदित्य नाथ यूपी पुलिस की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और बर्बरता बताते हुए संसद में रोते दिख रहे हैं। वीडियो साल 2007 का है, उस वक्त योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद थे। तब लोकसभा में योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से विशेष अनुमति ली थी। 

साल 2006 में पूर्वांचल के कई कस्बों में सांप्रदायिक हिंसा फैली थी। जब आदित्यनाथ अपनी बात रखने के लिए संसद में खड़े हुए तो फूट-फूट कर रोने लगे थे। कुछ मिनटों के लिए तो वह एकदम शांत हो गए वह कुछ बोल ही नहीं पा रहे थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। 

उस वक्त योगी आदित्यना ने कहा था, गोरखपुर जाते हुए उन्हें शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और जिसके लिए उन्हें 12 घंटे बंद रखा गया था। योगी उस वक्त 11 दिनों तक जेल में थे। 

अब इस वीडियो को शेयर कर लोग योगी आदित्यनाथ की आलोचना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ को शर्म आनी चाहिए। उस वक्त उन्होंने भी पुलिस की बर्बरता झेली है और वह इस वक्त सीएम बनकर वही काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकैब प्रोटेस्टवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'