लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन तोड़कर निकले बाहर तो पुलिस ने लोगों की उतारी आरती और बरसाए फूल, अब सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 30, 2020 14:59 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की आरती कर रही है। जिससे लोग शर्मिंदगी मेहसूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को सपना मदन नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसके अब तक करीब 4 लाख व्यूज हो चुके हैं।कुछ यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है।

नई दिल्ली: देश भर में हो रहे कोरोना वायरस की महामारी के बीच आज नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पूर्ण लॉकडाउन का छठा दिन है। पुलिस व प्रशासन के लोगों के मना करने के बावजूद भारी संख्या में लोग बिना किसी काम के भी सड़क पर दिख रहे हैं।

ऐसे लोगों से निपटने के लिए कहीं पुलिस सख्ती दिखा रही है, तो कहीं किसी नए तरीका का इस्तेमाल कर लोगों को घरों में रहने के लिए कह रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर बिलासपुर पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की आरती कर रही है। जिससे लोग शर्मिंदगी मेहसूस कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले की ये वीडियो है।  इस वीडियो को सपना मदन नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसके अब तक करीब 4 लाख व्यूज हो चुके हैं। इसके अलावा, इस वीडियो को एक दूसरे फेसबुक यूजर ने साझा किया है।

कुछ यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। उनका कहना है कि बिलासपुर पुलिस चौक-चौराहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की आरती उतार रही है। जिसके बाद ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए 24 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इस लॉकडाउन के कारण रेलवे की सेवाएं भी आम यात्रियों के लिए 14 अप्रैल तक बंद रहेंगी। जनता कर्फ्यू और उसके बाद दिल्ली में लगे लॉकडाउन वाले दिन से ही दिल्ली मेट्रो बंद है। इस लॉकडाउन के कारण ट्रेन, फ्लाइट्स से लेकर हर तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवाएं रोक दी गईं। 

यदि देश में कोरोना मरीजों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 1071 मामले सामने आए हैं।  इस बीमारी से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसबिलासपुरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल