लाइव न्यूज़ :

स्टेडियम में नीरज चोपड़ा से मिली छोटी बच्ची, कहा- मेरे फेवरेट तो आप ही हो, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 28, 2021 17:31 IST

सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमें वह एक छोटी बच्ची से बात करते हुए नजर आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज चोपड़ा से बोली छोटी बच्ची, कहा- मेरे फेवरेट तो आप होप्यारा से बच्ची को पुचकारते नजर आए नीरजप्यारा से बच्ची को पुचकारते नजर आए नीरज

मुंबई : टोक्यो ओलिंपिक 2021 में भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को इस साल के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है । उनसे जुड़े कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं । अब एक ऐसा ही प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता हो नीरज चोपड़ा छोटी बच्ची से बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां वो उस बच्ची से किसी का नाम सर्च करने के लिए बोलते हैं और बदले में लड़की उनको यह कह देती है कि उसके पसंदीदा हीरो नीरज चोपड़ा ही है । वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है । वीडियो को आप सभी पंकज नयन के पेज पर देख सकते हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा पसंदीदा तो आप ही हो, आज पानीपत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों के साथ बातचीत करते हुए इस शख्स (नीरज चोपड़ा) की सादगी देखिए ।’

इस वीडियो पर रिएक्शंस की बात करें तो एक यूजर ने लिखा, ‘वाकई में ये शख्स असली में हीरो है’ दूसरे ने लिखा, ‘इस बच्ची का तो नसीब ही इतना अच्छा निकला’ तीसरे ने लिखा, ‘नीरज चोपड़ा जी आप सही में किसी हीरो से कम नहीं है, हम आपको बेहद प्यार करते हैं’ इसके अलावा वीडियो पर काफी इमोजी भी देखने को मिल रही है । वायरल हो रहा वीडियो और भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखने को मिल रहा है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोनीरज चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल