जब मेंढक ने कुत्ते को हड़काया, गुर्राते हुए किया हमला, कुत्ते की कर दी हालत खराब, देखिए वीडियो
By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 28, 2022 09:02 PM2022-02-28T21:02:02+5:302022-02-28T21:06:13+5:30
22 फरवरी को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से 14 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक छोटा से मेंढक और कुत्ते के बीच हो रही लड़ाई को दिखाया गया है।
दिल्ली: सोशल मीडिया के दौर में कभी-कभी ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर भरोसा ही नहीं होता है। अभी बीते दिनों महाराष्ट्र में तेंदुए के रेस्क्यू करने का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वन विभाग की टीम जानवरों के लिए काम करने वाली एक एनजीओ के साथ मिलकर कुएं में गिरे एक तेंदुए की जान बचाते हुए दिखाई देते हैं।
उसी तरह ट्विटर पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेंढक और कुत्ते की बीच हो रही जंग को दिखाया गया है और इतना तो जरूर तय है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर हंसी जरूर आ जाएगी।
दरअसल बीते 22 फरवरी को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से 14 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक छोटा से मेंढक और कुत्ते के बीच हो रही लड़ाई को दिखाया गया है।
Frog harassing a dog pic.twitter.com/oJbhAMErDX
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 22, 2022
मेंढक देखने में भले ही छोटा दिखाई दे रहा हो लेकिन लड़ाई में कुत्ते की हालत खराब कर देता है। सुशांत नंदा के इस ट्वीट को अब तक 2431 लाइक्स मिल चुके हैं और 40 हजार से अधिक बार इस इस वीडियो को देखा गया है। सुशांत नंदा लिखते हैं, 'मेंढक कुत्ते को तंग कर रहा है।'
वायरल वीडियो में मेंढक जिस तरह से कुत्ते को हड़का रहा है और लड़ई कर रहा है। उसे देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। ट्विटर पर लोग मेंढ़क की हिम्मत की तारीक कर रहे हैं।
इसके साथ ही कुछ यूजर्स हैरान हैं कि कैसे एक छोटा सा मेंढ़क एक कुत्ते से बिना डरे उसका सामना कर रहा है। इतना ही नहीं कुत्ते पर हमला करके मेढक जिस तरह से डरा रहा है। उसे देखने के बाद आपको चेहरे पर जरूर हंसी आ जाएगी।