लाइव न्यूज़ :

... जब कुत्ते की मौत पर नहीं थमे बसवराज बोम्मई के आंसू, कर्नाटक का सीएम बनने के बाद फिर वायरल हुआ वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: July 29, 2021 17:54 IST

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बोम्मई रोते नजर आ रहे हैं और वो भी अपने पालतू कुत्ते के लिए। दरअसल, कुछ हफ्तों पहले बोम्मई के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एक वीडियो में रोते नजर आ रहे हैं। कुछ हफ्तों पुराना यह वीडियो बोम्मई के पालतू कुत्ते की मौत के बाद का है। कर्नाटक का सीएम बनने के बाद बोम्मई का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बोम्मई रोते नजर आ रहे हैं और वो भी अपने पालतू कुत्ते के लिए। दरअसल, कुछ हफ्तों पहले बोम्मई के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। उसे अंतिम विदाई देते हुए बोम्मई भावुक हो उठे थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। कर्नाटक का सीएम बनने के बाद बोम्मई का यह वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। 

वीडियो में बोम्मई और उनका परिवार कुत्ते को अंतिम विदाई दे रहा है। वीडियो में बोम्मई अपने कुत्ते की मौत के बाद उसे चूमते और उसके पास बैठे नजर आते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुत्ते पर फूल मालाएं चढ़ाई गई हैं और बोम्मई अपने पालतू को अंतिम विदाई दे रहे हैं। वह अपने कुत्ते पर प्यार से हाथ फेरते नजर आते हैं और फिर खड़े होकर हाथ जोड़कर हमेशा हमेशा के लिए विदा करते हैं। 

इस दौरान बोम्मई रुमाल से अपने आंसू पोंछते भी नजर आते हैं। इस दौरान न सिर्फ बोम्मई बल्कि उनका पूरा परिवार कुत्ते के शोक में बेहद गमगीन दिखाई देता है। उनकी पत्नी और बेटी भी आखिरी विदाई के वक्त रोते नजर आते हैं। 

अपने कुत्ते की मौत से दुखी बोम्मई ने एक ट्वीट भी किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि हमारा पालतू कुत्ता सनी मर गया है और हम बेहद दुखी हैं। उन्होंने सनी को परिवार का सदस्य बताते हुए लिखा था कि घर और घर आने वाले सभी लोगों के साथ सनी को घुलना मिलना बेहद पसंद था।

बता दें कि बोम्मई ने बुधवार को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैैठक में बोम्मई को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

 

टॅग्स :बसवराज एस बोम्मईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो