लाइव न्यूज़ :

'ये हलाल चाय क्या है?': रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों के बीच हुई 'हलाल' चाय को लेकर के बीच बहसबाजी, वीडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: July 22, 2023 16:33 IST

वीडियो में यात्री ने रेलवे कर्मचारियों से सवाल किया कि हलाल-प्रमाणित चाय क्या है और इसे सावन के महीने में क्यों परोसा जा रहा है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, कर्मचारियों ने नाराज यात्री को समझाया कि चाय वैसे भी शाकाहारी है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे के एक स्टाफ और हलाल-प्रमाणित चाय परोसे जाने से नाराज यात्री के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरलयात्री ने कहा, "सावन का महीना चल रहा है और आप हमें हलाल-सर्टिफाइड चाय पिला रहे हैं?"रेलवे स्टाफ ने कहा, यह मसाला चाय प्रीमिक्स है जो 100 प्रतिशत शाकाहारी है

Viral Video: भारतीय रेलवे के एक स्टाफ और हलाल-प्रमाणित चाय परोसे जाने से नाराज एक यात्री के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री ने रेलवे कर्मचारियों से सवाल किया कि हलाल-प्रमाणित चाय क्या है और इसे सावन के महीने में क्यों परोसा जा रहा है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, कर्मचारियों ने नाराज यात्री को समझाया कि चाय वैसे भी शाकाहारी है।

वीडियो में नाराज यात्री को यह कहते सुना जा सकता है, "सावन का महीना चल रहा है और आप हमें हलाल-सर्टिफाइड चाय पिला रहे हैं?" वहीं पैकेट की जांच करते हुए अधिकारी ने पूछा, "वह क्या है?" यात्री ने कहा, "आप जानते हैं, आप समझाएं कि हलाल-प्रमाणित क्या है। हमें यह पता होना चाहिए। हम आईएसआई प्रमाणपत्र जानते हैं, आप बताएं कि हलाल प्रमाणपत्र क्या है।"

रेलवे स्टाफ ने कहा, "यह मसाला चाय प्रीमिक्स है। मैं समझाता हूं। यह 100% शाकाहारी है।" यात्री ने कहा "लेकिन हलाल प्रमाणित क्या है? मुझे इसके बाद पूजा करनी होगी।" रेलवे कर्मचारी ने कहा, "क्या आप वीडियो बना रहे हैं? यह 100% शाकाहारी है। चाय-सब्जी ही होती है सर।" यात्री ने कहा, "मुझे कोई धार्मिक प्रमाणन नहीं चाहिए। कृपया इन भावनाओं को ध्यान में रखें। फिर स्वास्तिक प्रमाण पत्र लगाएं।" स्टाफ ने कहा, "ठीक है, इसे ध्यान में रखूंगा।" 

यह वीडियो वायरल हो गया है और कई उपयोगकर्ता सवाल उठा रहे हैं कि चाय प्रीमिक्स को हलाल प्रमाणीकरण की आवश्यकता क्यों है। कुछ यूजर्स ने रेलवे अधिकारी के धैर्य की सराहना की, जिन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और यात्री को समझाया कि चाय डिफ़ॉल्ट रूप से शाकाहारी है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?