लाइव न्यूज़ :

Video: CM ममता बनर्जी ने स्टॉल में बनाई पानी पुरी, अपने हाथों से आलू भरकर इमली पानी में डूबाया फिर लोगों को परोसा ‘फुचका’, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: July 13, 2022 07:48 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने दार्जिलिंग के दौरे के दौरान एक स्टॉल पर पानी पुरी बनाया है और वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को परोसा है। सीएम ममता ने खुल पानी पुरी में आलू भरे और इमली वाली पानी डूबाकर सबको दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पानी पुरी बनाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से पानी पुरी बनाया और लोगों को परोसा है। इससे पहले सीएम ममता मोमो और चाय भी बना चुकी है।

Mamata Banerjee Panni Puri Viral Video: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) द्वारा रास्तें में पानी पुरी बनाने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को टीएमसी की अधिकारिक ट्विटर हैंडिल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि वह कैसे पानी पुरी बना रही है और वहां मौजूद लोगों को परोस रही है। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम ममता बनर्जी अलग-अलग जगहों पर मोमो और चाय भी बनाया है। ममता बनर्जी का यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। 

सीएम ममता बनर्जी ने बनाया पानी पुरी

टीएमसी की अधिकारिक ट्विटर हैंडिल से एक वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दार्जिलिंग के एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं की ओर से संचालित एक स्टॉल पर गई और वहां के मालिक से "पर्यटक के रूप में आए मेहमान" के लिए ‘फुचका’ यानी पानी पुरी परोसने को कहा। 

इसके बाद देखा गया कि सीएम ममता खुद पानी पुरी उठाई और उसे तैयार करने के बाद वहां मौजूद बच्चों को परोसने लगी। उन्होंने अपने हाथों से खस्ता खोखली पूरी में आलू भरा और इमली के पानी में डुबो कर लोगों को परोसने लगी। 

इस तरीके से सीएम ममता ने वहां मौजूद कई लोगों को ‘फुचका’ यानी पानी पुरी को खिलाया था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पानी पुरी को ‘फुचका’ कहा जाता है। यह वीडियो मंगलवार 12 जुलाई का है। 

टीएमसी ने क्या ट्वीट किया 

इस वीडियो पोस्ट को शेयर करते हुए टीएमसी ने कहा, "हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी दार्जिलिंग में एसएचजी की ओर से संचालित खाने के स्टॉल ‘संडे हाट’ पहुंची। कड़ी मेहनत के लिए महिलाओं के प्रति अपनी प्रशंसा दिखाते हुए उन्होंने बंगाल की पसंदीदा फुचका की तैयारी में उनका साथ दिया और उत्साही बच्चों को स्वादिष्ट नाश्ता भी खिलाया।"

सीएम ममता है दार्जिलिंग दौरे पर

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग (Darjeeling) के दौरे पर है। आपको बता दें कि गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन के नवनिर्वाचित बोर्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण था। इस शपथ ग्रहण की एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए वह यहां आई हुई है। उनका आज भी एक प्रोग्राम है और वहां भी वह शामिल होने वाली है। 

गौरतलब है कि इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने अपने पिछले दार्जिलिंग दौरे में लोकप्रिय तिब्बती डिश ‘मोमो’ बनाया था। इसके बाद उन्हें दीघा से कोलकाता आते समय रास्ते में एक स्टॉल पर चाय भी बनाते हुए देखा गया था। इसके बाद अब उन्होंने पानी पुरी बनाई है। 

टॅग्स :Mamta Banerjeeवायरल वीडियोपश्चिम बंगालचायटीएमसीअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो