लाइव न्यूज़ :

यूपी सीएम की तस्वीर वाली टीशर्ट पहने, 'बुलडोजर' लेकर ओवल में मैच देखने पहुंचा योगी का जबर फैन, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2022 14:54 IST

वीडियो में शख्स योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली टीशर्ट पहने हुए है और हाथ में बुलडोजर की फोटो लिए दिखाई दे रहा है। खुद को योगी आदित्यनाथ का समर्थक बताते हुए कहता है कि जब से बाबा मुख्यमंत्री बने हैं सारे अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं...

Open in App
ठळक मुद्देशख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैबुलडोजर की तस्वीर लेकर मैच देखने पहुंचे शख्स ने कहा कि वीडियो में माफिया, अपराधियों का जिक्र किया है

सोशल मीडिया पर केनिंग्टन ओवल (यूके) में भारत-इंग्लैंड वनडे मैच के दौरान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली टीशर्ट पहने हुए और हाथ में बुलडोजर लिए दिखाई दे रहा है। योगी आदित्यनाथ के इस जबर फैन को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि ओवल में भी बाबा की तस्वीर देख लोग गर्व से कहतें हैं कि आप बाबा के प्रदेश से हैं।

वीडियो में शख्स योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली टीशर्ट पहने हुए है और हाथ में बुलडोजर की फोटो लिए दिखाई दे रहा है। खुद को योगी आदित्यनाथ का समर्थक बताते हुए कहता है कि जब से बाबा मुख्यमंत्री बने हैं सारे अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं और यूपी में अब विकास की गंगा बहने लगी है।

शख्स को कहते सुना जा सकता है- 'आज मैं अपने प्रदेश के मुखिया यशस्वी योगी आदित्यनाथ के समर्थन में हूं।  जिस उत्तर प्रदेश में लोग पहले जाने में डरते थे, लोग रहने में डरते थे। लूट, खसोट, फिरौती, गुंडागर्दी के नाम से प्रसिद्ध था। परंतु जब से बाबा ने बुलडोजर चलवाया है तब से विकास की गंगा बहने लगी है। और जितने भी अपराधी और माफिया अपने आप को सर्वेसर्वा समझते थे, वो उत्तर प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं।'

शख्स आगे कहता है, मैं आज यहां ओवल में मैच देखने आया हूं। यहां जब भी कोई मेरी टीशर्ट देखता है, तो गर्व से कहता है कि आप बाबा के प्रदेश से हैं। मुझे गर्व है कि मैं उत्तर प्रदेश से आता हूं।' 

टॅग्स :इंग्लैंड क्रिकेट टीमवायरल वीडियोयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'