लाइव न्यूज़ :

Watch: लाखों की बाइक हार्ले डेविडसन पर डिलीवरी करता है जोमैटो बॉय, वीडियो देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

By अंजली चौहान | Updated: April 17, 2024 15:10 IST

Viral Video: कर्नाटक नंबर प्लेट के साथ हार्ले-डेविडसन की सवारी करने वाले ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट के एक वीडियो ने इंटरनेट को आश्चर्यचकित कर दिया है।

Open in App

Zomato Boy on Harley-Davidson:सोशल मीडिया पर अक्सर ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो का कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। जोमैटो के डिलीवरी बॉय के कई वीडियो इंटरनेट पर मौजूद है लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने यूजर्स के होश उड़ा दिए। दरअसल, सड़कों पर फूड डिलीवरी के लिए बाइक चलता जोमैटो बॉय अपनी अनोखी बाइक के लिए तेजी से वायरल हो रहा है। हार्ले डेविडसन नाम की लाखों रुपये की बाइक को डिलीवरी एजेंट द्वारा चलाए जाने पर हर कोई हैरान है।

उपयोगकर्ता अक्षय शेट्टीगर द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जोमैटो डिलीवरी मैन एक हाई-एंड हार्ले डेविडसन X440 मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए दिखाई दे रहा है, जिसकी कीमत 2.4 लाख रुपये से अधिक है। इसके अलावा, छोटी क्लिप में सवार को सड़क पर महंगा हेलमेट और दस्ताने पहने हुए भी दिखाया गया है।

इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हार्ले डेविडसन पे जोमैटो फूड डिलीवरी... खत्म होने का इंतजार करें।"

https://www.instagram.com/reel/C5lW7pSr-lB/?utm_source=ig_embed&ig_rid=63775d37-b64e-4f5c-85ba-57e28d6635b3

अब वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स हैरान हुए तो कईयों ने इस डिलीवरी एजेंट की चुटकी ली। 

एक यूजर ने लिखा, "राइडर्स के हड़ताल पर जाने के बाद दीपिंदर गोयल ने खुद डिलीवरी की।" दूसरे ने टिप्पणी की, "उसने कड़ी मेहनत की और अपनी सपनों की बाइक खरीदी।" एक तीसरे उपयोगकर्ता ने कहा, "बाइक और उसके पेशे का सम्मान करें। वह क्यों कर रहा है, वह क्या कर रहा है, कैसे कर रहा है, बस इतना ही! इसमें से कुछ भी हमारी चिंता नहीं है। यह एक खूबसूरत बाइक है, मैं इसकी सराहना करता हूं।" दूसरे ने कहा, "किसी ने घर से पैसे मांगना बंद कर दिया है। सम्मान करें।"

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोई जोमैटो का डिलीवरी बॉय वायरल हुआ है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं। 

टॅग्स :जोमैटोवायरल वीडियोअजब गजबसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो