लाइव न्यूज़ :

Watch: जब बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख ने छूने चाहे पीएम मोदी के पैर, जानें फिर क्या हुआ?

By अंजली चौहान | Updated: September 23, 2023 11:02 IST

संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम शीर्षक से महिला आरक्षण विधेयक के ऐतिहासिक पारित होने के एक दिन बाद, भाजपा महिला मोर्चा प्रमुख ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के केंद्रीय विस्तार कार्यालय में एक अभिनंदन समारोह के दौरान प्रधान मंत्री का स्वागत किया।

Open in App

नई दिल्ली: संसद भवन के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम शीर्षक से महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा प्रमुख ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के केंद्रीय विस्तार कार्यालय में एक अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का भव्यता से स्वागत किया।

इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा प्रमुख वनाथी श्रीनिवासन पीएम के स्वागत के लिए उत्साहित होकर आगे आईं और उन्होंने  पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की।

हालांकि, अचानक हुए इस घटनाक्रम को जबतक कोई समझ पता, उससे पहले ही पीएम ने महिला मोर्चा प्रमुख को ऐसा करने से रोक दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब पीएम अपनी गाड़ी से उतरते हैं तो महिला मोर्चा की प्रमुख आगे आकर उनका स्वागत करती हैं। तभी वह उनके पैरों में गिरने लगती हैं लेकिन पीएम फौरन पीछे हट जाते हैं और उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं।

उन्होंने महिला मोर्चा प्रमुख को काफी देर तक समझाया और ऐसा न करने का आग्रह किया। पीएम मोदी को अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर मुड़ने से पहले साथी महिला पार्टी सदस्य से उनके पैर नहीं छूने के लिए कहते देखा गया। 

गौरतलब है कि अभिनंदन समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण भी शामिल हुईं। राज्यसभा ने गुरुवार को लोकसभा के साथ-साथ राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया, जिसमें 214 सदस्यों ने समर्थन में मतदान किया और किसी ने भी विरोध में मतदान नहीं किया।

महिला सांसदों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे

संसद में विधेयक के पारित होने के बाद, महिला सांसदों द्वारा 'मोदी मोदी' के नारे लगाए गए और उन्होंने बारी-बारी से मसौदा कानून के पारित होने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

संसद के दोनों सदनों की महिला सदस्यों ने संसद में विधेयक के ऐतिहासिक पारित होने के लिए प्रधान मंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। बाद में संसद के दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले, बुधवार को यह विधेयक लोकसभा में विधायी परीक्षण में सफल रहा क्योंकि इसे पक्ष में 454 और विपक्ष में सिर्फ 2 वोटों के भारी बहुमत से पारित किया गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJP Mahila Morchaमहिला आरक्षणवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?