लाइव न्यूज़ :

बस में सवार यात्री ने सड़क पर फेंकी खाली पानी की बोतल, आगे जो हुआ उसे देख आप आग बबूला हो जाएंगे

By राहुल मिश्रा | Updated: June 13, 2018 08:36 IST

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे लोगों की भाषा और वार्तालाप से ये पता लगता है कि यह वीडियो गोवा का है

Open in App

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत का अभियान जोर पकड़ता नहीं दिख रहा है। मोहल्लों की गलियों गंदगी तो दूर शहर की सड़कों और अब तो हाईवे भी गंदगी की चपेट में आ रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चलाए गए सफाई अभियान को प्रधानमंत्री ने गति देने का प्रयास कर स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का नारा दिया। हाथ में झाड़ू लेकर देश के नागरिकों को सफाई का संदेश दिया। बताया कि स्वच्छ रहेगा भारत तभी स्वस्थ रहेगा भारत। बावजूद इसके सफाई के प्रति लोगों में कोई ख़ास जागरूकता नहीं आई है। हालांकि कई लोग ऐसे हैं जो सफाई के प्रति सजग हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही खबर से रूबरू करा रहे हैं।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे लोगों की भाषा और वार्तालाप से ये पता लगता है कि यह वीडियो गोवा का है। आप जब इस वीडियो को पूरा देखेंगे तब आपको पता लगेगा कि एक पानी की प्लास्टिक बोतल सड़क पर फेंक देने से एक युवक कितना आग बबूला हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक एक बस को रोक कर सवाल करता नजर आ रहा है कि बस में सवार किस युवक ने एक प्लास्टिक की पानी बोतल बाहर फेंकी?

युवक बार बार दोहरा रहा है कि उस शख्स को बस से बाहर निकालो जिसने बोतल को सड़क पर फेंका। बस में सवार बाकी लोगों द्वारा इसके पीछे की वजह पूछने पर युवक बोलता है कि गंदगी फैलाना अपराध है और वो उसी शख्स से बोतल को वहां से उठाना चाहता है जिसने उसे फेंका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ऐसा न करने पर पुलिस बुलाने की बात कहता नजर आ रहा है। पुलिस बुलाने की नौबत आते देख वहीं खड़ी बस सवार एक युवती उस बोतल को उठा कर ले आती है। 

इस वायरल वीडियो से सफाई के प्रति युवक की सजगता साफ दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो के बारे में कई लोगों का कहना है कि प्लास्टिक की बोतल फेंकने और इन सब कामों से पर्यावरण को नुकसान होता है, गलती बताना ओर देशहित में सकारात्मक संदेश देना सही है। एक यूट्यूब यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि इस युवक का तरीका गलत है। ये खुद को हीरो समझ रहा है और सड़क पर ही जज बन रहा है।

इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 13 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटगोवास्वच्छ भारत अभियाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?