लाइव न्यूज़ :

टक्कर के बाद... बाइक को घसीटता रहा ट्रक ड्राइवर, फुटबोर्ड पर लटका था शख्स, देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: April 18, 2024 09:20 IST

Hyderabad Hit-and-Run Video: वायरल वीडियो में, एक तेज रफ्तार ट्रक को व्यस्त सड़क पर अपने अगले टायर के नीचे एक मोटरसाइकिल को घसीटते हुए देखा जा सकता है, जबकि सवार ट्रक के किनारे लटका हुआ था।

Open in App

Hyderabad Hit-and-Run Video: भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से सड़क दुर्घटना की कई खबरें रोजाना सामने आती है। सोशल मीडिया के इस जमाने में अब किसी भी घटना का लोग फौरन वीडियो बना लेते हैं जिसके कारण वह घटना सभी तक पहुंच जाती है। हैदराबाद से हिट एंड रन का ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने यूजर्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। 

वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना हैदराबाद में बुधवार को घटी है। रात के समय हुई घटना में आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

दरअसल, वायरल  वीडियो में एक तेज रफ्तार ट्रक को भीड़-भाड़ सड़क पर अपने अगले टायर के नीचे एक मोटरसाइकिल को घसीटते हुए देखा जा सकता है जबकि सवार ट्रक के किनारे लटका हुआ था। टक्कर लगने के बाद वह सड़क के बाईं ओर गिर गया लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और भागने की कोशिश की क्योंकि उसके पीछे मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने पूरी घटना को फोन पर कैद कर लिया। भयावह वीडियो में शख्स ट्रक के फुटबोर्ड पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन फिर भी ट्रक ड्राइवर गाड़ी नहीं रोकता और लापरवाही से गाड़ी चलाता जाता है। 

हालांकि, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन उसके दोपहिया वाहन को ट्रक कुछ दूरी तक घसीटता रहा, जिससे उसकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आरोपी गिरफ्तार 

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल को उन्हें हैदराबाद के रहने वाले अब्दुल मजीद (60) से शिकायत मिली, जिसमें उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को वह आरामघर से आ रहे थे। रात करीब 11:45 बजे वह अपनी बाइक पर लक्ष्मी गार्डन, चंपापेट की ओर जा रहे थे, जब वह लक्ष्मी गार्डन, चंपापेट के पास से गुजर रहे थे, इसी बीच एक ट्रक तेजी और लापरवाही से पीछे से आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रक डाइवर को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान पृथ्वीराज के रूप में हुई है। 

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चंपापेट टी-जंक्शन पर उसी ट्रक ने एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी थी। पुलिस को संदेह है कि घटना का कारण तेज रफ्तार है। पुलिस इस पर आगे की जांच कर रही थी।

टॅग्स :वायरल वीडियोहैदराबादPoliceसोशल मीडियासड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो