लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में डोनाल्ड ट्रंप के हमशक्ल को देख लोग हुए हैरान, कुल्फी बेचता नजर आया शख्स, देखें वीडियो

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 18, 2021 10:00 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुल्फी वाला सुरीले अंदाज में गाना गाते हुए अपनी कुल्फी बेच रहा है । इसमें खास बात यह है कि यह शख्स बिल्कुल अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के साहीवाल से ट्रंप के हमशक्ल का कुल्फी बेचता वीडियो हुआ वायरललोगों ने कहा- ट्रंप पाकिस्तान में कुल्फी बेच रहे हैं सोशल मीडिया पर अबतक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिनों कुछ न कुछ वायरल होता रहता है , जो कभी आपको हैरान करता है तो कभी खूब हसंता भी है । आपने ये तो सुना ही होगा कि एक ही शक्ल के सात लोग इस दुनिया में होते हैं। अब कुछ ऐसा ही उदाहरण सामने आया है। एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हमशक्ल को देखकर हैरान हो गए है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजे भी ले रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं ।  

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुल्फी विक्रेता सड़कों पर ऊंची आवाज में गाना गाते हुए अपनी कुल्फी बेच रहा है ।  साथ में वह जिस अंदाज में गाना गा रहा, लोगों को उसकी आवाज भी काफी पसंद आ रही है लेकिन गौर करने वाली बात यह है की पाकिस्तान का यह कुल्फी विक्रेता देखने में बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप के जेसै लग रहा है । लोगों को इस बात पर हैरानी भी हो रही है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस शख्स से मिलने की इच्छा भी जाहिर की ।

 

टि्वटर पर इस वीडियो को शहजाद रॉय नाम के यूजर ने शेयर किया है । इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- वाह कुल्फी वाले भाई, क्या बात है ।  अब तक इस वीडियो वीडियो को  हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी  कर  रहे हैं । एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान में ट्रंप कुल्फी बेच रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा है बिल्कुल ट्रंप की तरह दिखता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी काफी लाइक किया जा रहा है । 

वहीं  एक इंस्टाग्राम यूजर ने बताया कि यह शख्स पाकिस्तान के पंजाब के साहीवाल का निवासी है और यहां की गलियों में इसी प्रकार गाना गाते हुए कुल्फी बेचता है।

टॅग्स :पाकिस्तानडोनाल्ड ट्रंपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो