लाइव न्यूज़ :

Watch: 56 लाख के अवैध शराब पर ऐसे चला रोड रोलर, गुजरात पुलिस द्वारा नष्ट कर सड़क पर बहाया गया, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 21, 2022 12:29 IST

इन शराबों को नष्ट करते हुए सूरत जोन-3 के डीसीपी ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा है, "ये शराब पुलिस ने अलग-अलग इनपुट के आधार पर जब्त किए हैं और उसी क्रम में इसे नष्ट किया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात पुलिस ने 56 लाख रुपए की अवैध शराब को नष्ट किया है। इसको नष्ट करने का वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे पुलिस द्वारा लाखों के शराब को ऐसे ही बहा दिया जा रहा है।

गांधीनगर:गुजरात के सूरत जिले में पुलिस ने 56 लाख रुपए की अवैध शराब को नष्ट किया है जिसका वीडियो भी जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि यह शराब पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से जब्त किया गया है जिसे अब नष्ट किया जा रहा है ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो सके। आपको बता दें कि राज्य में शराब पर बैन लगा हुआ है, इसके बावजूद भी प्रदेश से अकसर शराब की बिक्री होने और शराब मिलने की खबरें सामने आती रहती हैं। 

ऐसे नष्ट कीए गए 56 लाख के शराब

गुजरात पुलिस ने अलग-अलग इनपुट के आधार पर जब्त की हुई 56 लाख की कीमत वाली शराबों को नष्ट किया है। इसके लिए पुलिस ने सबसे पहले खाली रोड़ पर शराब से भरी बोतलों को पसार दिया और लंबी-लंबी लाइने बनाई। इसके बाद पुलिस ने उन शराब के बोतलों पर रोड रोलर चलवा दिया। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि रोड पर एक पर एक महंगी से महंगी शराब की बोलतें रखी गई है और उस पर रोड रोलर चल रहा है। 

रोड रोलर इस कदर चल रहा है कि सभी बोतल टुट जा रहे है और उस में से शराब बाहर निकल कर बह रहे है। यह काम सही से हो इस कारण मौके पर पुलिस भी मौजूद है और उनके सामने इन्हें नष्ट किया जा रहा है। 

इस पर क्या कहा डीसीपी ने

मामले में बोलते हुए सूरत जोन-3 के डीसीपी ने कहा, "ये शराब पुलिस ने अलग-अलग इनपुट के आधार पर जब्त किए हैं और उसी क्रम में इसे नष्ट किया गया है।" इस तरीके की कार्रवाई आगे भी होती है और इसी तरीके से इन शराबों को नष्च करने का काम किया जाता है। 

पुलिस को मिलते रहती है ऐसी शराबे

आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले सूरत पुलिस को एक ऐसी ही शराब माफिया का पता चला था जिसने अपने शौचालय में तहखाना बनाया था और उसमें 2.85 लाख के अवैध शराब को छिपा कर रखा था। पुलिस ने आरोप शराब माफिया काशीनाथ को गिरफ्तार कर लिया था।

ऐसा ही एक और केस सामने आया था जिसमें एक भाजपा नेता द्वारा शराब पार्टी करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके पास से 15,000 रुपए की 25 लीटर आईएमएफएल बोतलें, 64 हजार रुपए की देशी शराब बनाने का सामान, पांच कारें और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बताया जाता है कि इनकी कीमत 35 लाख रुपए है। इस छापेमारी में 41 और लोग भी गिरफ्तार हुए थे। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोशराबगुजरातSuratPoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी