लाइव न्यूज़ :

Bihar Cm Nitish Kumar Son: मैं मोबाइल पर हरे रामा- हरे कृष्णा सुनता हूं, राजनीति से कोई मतलब नहीं, अध्यात्म की तरफ..., देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2024 14:39 IST

watch Bihar Cm Nitish Kumar Son: परिवार में बेटे के अलावा कोई नहीं है। नीतीश कुमार के भाई जरूर हैं। लोग भी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअध्यात्म के रास्ते पर चल रहे हैं।मोबाइल की दुकान पर आए हैं।नीतीश कुमार का परिवार बेहद छोटा सा परिवार है।

watch Bihar Cm Nitish Kumar Son: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री(प्रवेश) की जारी अटकलों पर आज विराम लग गया। निशांत कुमार ने ऐसी किसी भी अटकलों को खारिज करते हुए यह कह दिया कि उनकी रुचि अध्यात्म की तरफ है न कि राजनीति की तरफ। वो अपना अधिक से अधिक समय अध्यात्म को देना चाहते हैं। इसके अलावा फिलहाल उनके विचार में कुछ नहीं है। दरअसल, राजधानी पटना के एक दुकान में स्पीकर(बाजा) खरीदने पहुंचे निशांत को मीडियाकर्मियों ने घेरा। इस दौरान जब मीडिया ने निशांत से सवाल किया कि क्या वह राजनीति में आएंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो अध्यात्म के रास्ते पर चल रहे हैं। वह आध्यात्मिक दृष्टिकोण से मोबाइल की दुकान पर आए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं मोबाइल पर हरे रामा- हरे कृष्णा सुनता हूं, उसमें आवाज अच्छी तरह से नहीं आती है, इसलिए स्पीकर खरीदने आया हूं ताकि और अच्छा से सुन सकूं। निशांत ने राजनीति में आने की संभावना को दरकिनार करते हुए कहा कि वह अध्यात्म के पथ हैं। उसके बाद निशांत कार में बैठकर चले गए। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार का परिवार बेहद छोटा सा परिवार है।

इनके परिवार में फिलहाल उनके बेटे के अलावा कोई नहीं है। हालांकि, नीतीश कुमार के भाई जरूर हैं। लेकिन, वह लोग भी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। लिहाजा नीतीश कुमार का परिवार के ज्यादातर सदस्य लाइमलाइट से दूर रहते हैं। नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपने पिता की तरह ही इंजीनियर हैं। वे बीआईटी मेसरा से ग्रेजुएट हैं, लेकिन राजनीति से दूर ही रहते हैं।

वह किसी भी राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेते हैं। निशांत कुमार शांत स्वभाव के हैं। उन्हें कभी भी मीडिया में और अखबारों में कोई बयान देते हुए नहीं देखा गया है। लेकिन उनकी राजनीतिक करियर शुरु करने को लेकर चर्चाओं के बाजार तेज रहता है। हालांकि जदयू की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो