लाइव न्यूज़ :

Watch: पानी पीने के लिए टैक्सी से उतरा ड्राइवर, उधर ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने शख्स पर बसरा दिया डंडा

By अंजली चौहान | Updated: July 23, 2024 10:58 IST

UP Police Viral Video: लखनऊ में, राजेंद्र कुमार नाम के एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर को एक टैक्सी ड्राइवर को छड़ी से पीटते हुए दिखाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया था।

Open in App

UP Police Viral Video: भारत में गाड़ी चलाने वाले लोग अक्सर गलत तरह से ड्राइविंग और पार्किंग करते है जिससे जाम की समस्या हो जाती है। देश में यह बहुत आम समस्या है जिससे ट्रैफिक पुलिस रोजाना दो-चार होती है। कानून उल्लंघन को लेकर ट्रैफिक पुलिस लोगों का हजारों रुपये का चालान काटती है लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस का यह जवान चालान के साथ-साथ कुछ ऐसा कर रहा है जिसने बड़े सवाल खड़े कर दिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एख पुलिसकर्मी सड़क पर यातायात संभाल रहा है।

व्यस्त सड़क पर कतार में गाड़ियां खड़ी नजर आ रही हैं, इन गाड़ियों में से एक टैक्सी का ड्राइवर गलत जगह पार्किंग लगाकर पानी पीने के लिए चला गया। हालांकि, दारोगा जी को यह पसंद नहीं आया और ट्रैफिक जाम होने के कारण उन्होंने ड्राइवर को डंडों से सरेआम पीट दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स इस पिटाई का विरोध कर रहा है और पुलिसवाले को बता रहा है कि वह गर्मी के कारण पानी पीने गया था।

ज्यादा समय न लगने के कारण उसने कार कही भी ऐसे ही पार्क कर दी लेकिन पुलिसवाले ने उसकी एक न सुनी और उस पर डंडे से वार किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया और उसकी  निंदा की। 

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो फैजाबाद रोड पर कामता चौराहे का है। जहां राजेंद्र कुमार नामक एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। वीडियो में कुमार को बीच सड़क पर ड्राइवर पर हमला करते हुए देखा जा सकता है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

वीडियो पर कड़ा विरोध होता देख लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए घटना का संज्ञान लिया और प्रतिक्रिया दी। लखनऊ पुलिस ने 23 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, उक्त प्रकरण में टीएसआई राजेंद्र कुमार को लाईन हाजिर किया गया है और उनके ऊपर विभागीय जांच बिठाई गई है। लखनऊ पुलिस ने अधिकारी को निलंबित करके मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। जिससे सोशल मीडिया यूजर्स का आक्रौश शांत हुआ। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडियाउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?