लाइव न्यूज़ :

Watch: बेजुबान पर अत्याचार की हदें पार; बुजुर्ग ने बेरहमी से पिल्लों की गर्दन मरोड़ी, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 18, 2024 13:01 IST

Viral Video: लखनऊ में एक बुजुर्ग आदमी ने दो पिल्लों को जान से मार डाला।

Open in App

Viral Video: बेजुबान जानवरों के प्रति इंसान की इंसानियत किस कदर मर चुकी है इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से मिल रहा है। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग मासूम पिल्लों को बेरहमी से मार रहा है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश फैल गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। 

बताया जा रहा है कि वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है, जहां आशियाना थाना क्षेत्र  में यह घटना घटी है। आरोपी की पहचान केके श्रीवास्तव नाम के बुजुर्ग के रूप में हुई है जिसने दो पिल्लों को पहले पकड़ा और फिर उसकी गर्दन मरोड़ दी। आरोपी ने कुत्तों की जान लेने के बाद उन्हें एक थैले में भरा और फेंक आया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने घर से डंडा लेकर निकलता है और एक कुत्ते और उसके बच्चे का पीछा करता है। इस दौरान दो पिल्ले सड़क पर पड़े रहते हैं जिसे वह उठा लेता और अपने घर की तरफ ले जाता है फिर एक थैला लेकर स्कूटर पर बैठ कर बाहर निकल जाता है।

घटना के तेजी से वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने अश्वासन दिया कि वह सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है। संबंधित मामले में आरोपी को कड़ी सजा दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियालखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो