लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः सड़क का बुरा हाल, इतनी गंदी रोड है कि मेहमान भी नहीं आ सकते, नन्ही रिपोर्टर के वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान मचाया, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2022 20:46 IST

कश्मीर की एक छोटी लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर एक तूफान खड़ा कर दिया। लाखों लोगों ने देखा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखराब सड़क की स्थिति के कारण मेहमान उसके घर नहीं आ सकते।कीचड़ और बारिश के कारण सड़कों की हालत और खराब हो गई है।वीडियो में वह दिखा रही है कि लोग कैसे सड़कों पर कचरा फेंक रहे हैं।

कश्मीर में मुख्य मार्ग और गलियों की खस्ता हाल सड़कों पर नन्ही रिपोर्टर के वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया है। इंटरनेट उपयोक्ता गुलाबी जैकेट पहनी इस नन्हीं रिपोर्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि, नन्हीं रिपोर्टर ने यह वीडियो कब और कहां बनाया है, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो पायी है।

दो मिनट आठ सेंकेड लंबे वीडियो में वह अपने कैमरा पर्सन जिसे वह ‘मां’ कह रही है, उन्हें सड़कों पर हुए गड्ढे दिखाने को कहते हुए बोल रही है, ‘‘इतनी गंदी रोड है कि मेहमान भी नहीं आ सकते।’’ गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में हाल ही में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। मोबाइल फोन पर शूट किए गए इस वीडियो में बच्ची बता रही है कि कैसे कीचड़ और बारिश के कारण सड़कों की हालत और खराब हो गई है।

वीडियो में वह दिखा रही है कि लोग कैसे सड़कों पर कचरा फेंक रहे हैं और कह रही है ‘‘सब गंदा हो गया है।’’ उत्साह से भरी नन्हीं रिपोर्टर अपने दर्शकों से वीडियो ‘लाइक, शेयर और सब्सक्राइब’ करने तथा अगले वीडियो में फिर से मिलने का वादा भी कर रही है। वीडियो को ट्विटर पर तमाम लोगों ने साझा किया है और एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है।

यह पहली बार नहीं है जब घाटी के किसी बच्चे ने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रशासन से अपील की है। पिछले साल छह साल की माहिरू इरफान ने 71 सेंकेंड के एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अधिकतम समय सीमा निर्धारित करने का अनुरोध किया था। वीडियो जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की नजर में आने के बाद उन्होंने शिक्षा विभाग से 48 घंटों के भीतर नीति बनाने को कहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी