लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में बरस रही लाठियां, सख्ती के बिना नहीं हो रहा नियमों का पालन, देखें वायरल हो रहा वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: April 30, 2020 13:55 IST

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार, प्रशासन, पुलिस सब लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि घरों में रहें। कोरोना संकट की घड़ी में पूरी दुनिया सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन कर रही है। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो अब भी खतरनाक होती जा रही महामारी के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

Open in App

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार, प्रशासन, पुलिस सब लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि घरों में रहें। कोरोना संकट की घड़ी में पूरी दुनिया सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन कर रही है। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो अब भी खतरनाक होती जा रही महामारी के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लाख मना करने के बावजूद लापरवाह लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं और अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी संक्रमण खतरा बढ़ा रहे हैं। सोशल मीडिया बाजारों में लोगों की भीड़, लॉकडाउन को ठेंगा दिखाते बिना जरूरी काम के घरों से निकल रहे लोगों की तस्वीरों और वीडियो से पटा पड़ा है। ऐसे में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों को समझाने के लिए पुलिस के पास एक मात्र लाठी के इस्तेमाल का रास्ता ही शेष बच रहा है। ताजा वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी का है, जिसमें पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लाठी बरसा रही है। बताते चलें कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में धारा 144 लागू है। वहां लॉकडाउन को सात मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जिले के डिप्टी कमिशनर शरत बी ने बताया कि लोग जरूरी काम व इमरजेंसी की स्थिति में घरों से बाहर जा सकेंगे।

कर्नाटक में बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुयी

कर्नाटक के टुमकुरु में 73 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 के कारण मौत हो जाने से राज्य में इस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढकर 21 हो गयी वहीं बुधवार को 12 नए मामले सामने आए। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। कर्नाटक के मंत्री एस सुरेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पहले से ही श्वसन संक्रमण से पीड़ित थे। राज्य में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 535 हो गयी। इनमें 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 216 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर लाठियां बरसाते पुलिसकर्मी, देखें वीडियो...

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी