लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी लड़की के Pawri हो रही है वीडियो के बाद अब भारतीय सेना के जवान बोले- ये हम हैं, ये हमारी गन हैं...

By अनुराग आनंद | Updated: February 21, 2021 15:05 IST

पाकिस्तानी लड़की का एक पाअरी हो रही है वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद अब भारतीय सेना के जवानों ने भी एक वीडियो बनाकर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर भारतीय सेना के दो जवानों का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके पीछे बर्फीली पहाड़ियां देखने को भी मिल रही है और सेना के दोनों जवान बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली:पाकिस्तानी लड़की के ये हम हैं, ये हमारी कार है और यहां पाअरी हो रही है...वीडियो के वायरल होने के बाद अब भारतीय सेना ने भी अपना एक वीडियो बनाया है। 

पाकिस्तानी लड़की के वायरल वीडियो से प्रेरित होकर भारतीय सेना के जवानों ने एक वीडियो बनाया, जिसमें सेना के जवान कह रहे हैं कि यह हम हैं, ये हमारी गन हैं और हम यहां पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया, इसके बाद इसपर 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि 2021 साल शुरू होने के बाद पाअरी हो रही है मीम इस साल के सबसे अधिक वायरल होने वाले वीडियो में से एक है।

भारतीय सेना ने भी वीडियो बनाकर शेयर किया-

भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों देशों के फिल्मी अभिनेताओं से लेकर बड़े नाम इस वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन, अब पाकिस्तानी लड़की के पाअरी हो रही है, वीडियो ट्रेंड से भारतीय सेना के जवानों के जुड़ने के बाद लोग वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भारतीय सेना का ये वीडियो ट्विटर पर 18 फरवरी को शेयर किया गया था-

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सेना के दो जवान कहते दिख रहे हैं, "ये हम हैं, ये हमारी गन है और हम यहां पेट्रोलिंग कर रहे हैं।"

 वायरल वीडियो में उनके पीछे बर्फीली पहाड़ियां देखने को भी मिल रही है और सेना के दोनों जवान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो ट्विटर पर 18 फरवरी को शेयर किया गया था जिसे अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'