लाइव न्यूज़ :

बिजली कटौती से लोग परेशान, खंभों पर चढ़कर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने अधिकारियों के कनेक्शन काटे, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 11:01 IST

Haridwar: झबरेड़ा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से नाराज होकर मंगलवार को ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता समेत तीन अधिकारियों के आवास के बिजली कनेक्शन काट दिए।

Open in App
ठळक मुद्देHaridwar: रुड़की सिविल लाइंस पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।Haridwar: बिजली के खंभे पर चढ़कर उनके आवास का बिजली कनेक्शन काट दिया।Haridwar: विधायक अपने साथ बिजली काटने का उपकरण और सीढ़ी लेकर गए थे।

Haridwar: उत्तराखंड में बिजली कटौती से परेशान हरिद्वार जिले के झबरेडा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने अधिकारियों को सबक सिखाने के लिए उनके घरों के बिजली कनेक्शन काट डाले। विधायक द्वारा खुद खंभों पर चढ़कर कनेक्शन काटे जाने से नाराज बिजली विभाग ने इस मामले में विधायक के खिलाफ रुड़की सिविल लाइंस पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जाति ने झबरेड़ा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से नाराज होकर मंगलवार को ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता समेत तीन अधिकारियों के आवास के बिजली कनेक्शन काट दिए।

अपने कुछ समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे विधायक अपने साथ बिजली काटने का उपकरण और सीढ़ी लेकर गए थे। रुड़की में उन्होंने सबसे पहले वोट क्लब स्थित अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के सरकारी आवास के बाहर बिजली के खंभे पर चढ़कर उनके आवास का बिजली कनेक्शन काट दिया।

इसके बाद विधायक अपने काफिले के साथ मुख्य अभियंता अनुपम सिंह और अधिशासी अभियंता विनोद पांडे के सरकारी आवास पर पहुंचे और वहां भी उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बिजली कनेक्शन काट दिए। ऊर्जा निगम के बड़े अधिकारियों के बिजली कनेक्शन काटे जाने से हड़कंप मच गया।

विधायक जाति ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई दिनों से अघोषित रूप से दिन में पांच से लेकर आठ घंटे की बिजली कटौती की जा रही है जिससे जनता बहुत परेशान है और इससे लोगों को कारोबार का भी बहुत नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के खिलाफ वह पिछले दस दिनों से भी अधिक समय से अधिकारियों को बता रहे थे लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

जिसके बाद उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। जाति ने कहा कि अधिकारियों का केवल एक घंटे की बिजली कटौती से बुरा हाल हो गया जबकि जनता तो रोजाना कई-कई घंटे की कटौती झेल रही है। हालांकि, अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली काटे जाने के मामले में बिजली विभाग ने विधायक के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा गया है कि विभागीय अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली लाइन बिना शटडाउन के काटी गई जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा हो सकता था। तहरीर के अनुसार, यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सरकारी कामकाज में सीधा हस्तक्षेप भी है।

टॅग्स :उत्तराखण्डकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी