लाइव न्यूज़ :

आप विधायक अमानतुल्लाह खान के 4 करीबी हिरासत में, ACB अधिकारी से धक्का-मुक्की और मारपीट, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 18, 2022 18:50 IST

दिल्ली पुलिस ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के छापेमारी टीम को अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान बाधा डालने के आरोप में 4 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी काम में बाधा डालने पर मामला दर्ज किया गया है।वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्शन ले लिया है।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने 16 सितंबर को जामिया नगर में आप विधायक के आवास पर छापेमारी के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी के साथ मारपीट की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्शन ले लिया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के छापेमारी टीम को अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान बाधा डालने के आरोप में 4 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। सरकारी काम में बाधा डालने पर मामला दर्ज किया गया है।

अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती में कथित अनियमितता से जुड़े एक मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) की चार दिनों की हिरासत में भेज दिया था। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने एसीबी की एक अर्जी पर यह आदेश जारी किया।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुलला खान के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई करने गई भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम को ड्यूटी करने से कथित तौर पर रोकने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में शकील अहमद (45), अफ्सर (20), अनवर (31) और सिकंदर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

एसीबी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती के दौरान की गई कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को चार परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई की थी और उन्हें गिरफ्तार किया था। खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने एसीबी अधिकारियों को उनका काम करने से रोकने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और इस प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच चल रही है। इस घटना का कथित वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा एसीबी अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है। वहां मौजूद लोगों में से एक व्यक्ति अधिकारी से पूछता नजर आ रहा है कि ‘‘तुम यहां क्यों आए हो?’’

एसीबी ने बताया कि जब उसकी टीम खान के आवास पर पहुंची तो उनके रिश्तेदारों और जाननेवालों ने उनके अधिकारियों पर हमला कर दिया। एसीबी ने बताया है कि उसने शुक्रवार की कार्रवाई के दौरान खान के आवास से 24 लाख रुपये की नकदी , दो बिना लाइसेंस के हथियार और कुछ कारतूस बरामद किए हैं।

भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसी के मुताबिक खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियमों और सरकारी निर्देशों का उल्लंघन कर 32 लोगों की भर्ती की। उन पर एजेंसी ने भ्रष्टाचार और पक्षपात का आरोप लगाया है। खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गैर कानूनी तरीके से किराए पर देने का भी आरोप है।

टॅग्स :अमानतुल्लाह खानAam Aadmi Partyदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो