लाइव न्यूज़ :

नगर निगम की गाड़ी से अवारा कुत्ते हुए 'नौ दो ग्यारह', पीछे से आ रहे व्यक्ति की कारस्तानी ने दिया मौका

By आकाश चौरसिया | Updated: January 28, 2024 16:10 IST

वायरल वीडियो में नगर निगम की गाड़ी 8-10 कुत्तों को ले जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए एक व्यक्ति लगातार गाड़ी का पीछा कर रहा था और फिर उसने मौका मिलते ही गाड़ी की कुंडी खोल दी। आनन-फानन में सभी कुत्ते गाड़ी से एक-एक कर भाग निकले। 

Open in App
ठळक मुद्देआगरा नगर निगम की गाड़ी से अवारा कुत्ते हुए नौ, दो, ग्यारहपीछे से आए एक व्यक्ति ने गाड़ी में बने पिंजरे की कुंडी अचानक से खोल दीइसके बाद तो सभी कुत्ते एक-एक कर भागने में कामयाब हो गए

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में आगरा नगर निगम की गाड़ी अवारा कुत्तों को ले जाती हुई दिख रही है। लेकिन, इस बीच पीछे से आए एक व्यक्ति ने कुत्तों को ले जा रही गाड़ी में पिंजरे की कुंडी को अचानक से खोल दिया। फिर क्या था मौका देख कुत्तों ने छलांग लगाया और भाग निकले। अब इस नजारे का वीडियो सोशल वीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है।  वायरल हुए वीडियो कैमरा में कैद हो गया है। इस दौरान नगर निगम की गाड़ी 8-10 कुत्तों को ले जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए एक व्यक्ति लगातार गाड़ी का पीछा कर रहा था और फिर उसने मौका मिलते ही गाड़ी की कुंडी खोल दी। आनन-फानन में सभी कुत्ते गाड़ी से एक-एक कर भाग निकले। 

घटना कहां हुई इसका सटीक पता नहीं चला। हालांकि, यह कहा जा सकता है कि वीडियो आगरा में शूट किया गया क्योंकि जो वाहन कुत्तों को ले जा रहा था, वह आगरा नगर निगम की है। इसके साथ ही उस वाहन में भी आगरा नगर निगम लिखा हुआ है। यह वीडियो शनिवार यानी 27 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर निगम की गाड़ी में कुछ कुत्ते सवार हैं जिन्हें उनके इलाके से कहीं और ले जाया जाना था। 

एक बाइक सवार व्यक्ति हाईवे पर सामान्य गति से चल रहे वाहन का पीछा कर रहा था। गाड़ी के करीब पहुंचने पर आदमी उस पिंजरे का दरवाजा खोलता है, जिसमें कुत्तों को ले जाया जा रहा था। कुत्ते चलती गाड़ी से उतरने लगते हैं और सभी कुत्ते उन्हें ले जा रही वैन से भाग जाते हैं। वहीं, सामने आए वीडियो में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के यूजर्स ने कहा कि ये तो सही किया, लेकिन कुछ ने कहा ये नहीं करना चाहिए था। 

टॅग्स :वायरल वीडियोआगराagra-pc
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो