लाइव न्यूज़ :

बेलुगा व्हेल ने पानी में गिरा महिला का फोन लौटाया, वायरल हुआ वीडियो

By रजनीश | Updated: May 8, 2019 19:17 IST

पिछले हफ्ते सीएनएन ने भी इस बेलुगा व्हेल के बारे में बताया था कि यह हैमरफेस्ट इलाके में तैर रही है। नावों से आने वाले कई स्थानीय लोग इसके साथ खेलने की कोशिश करते हैं और अभी तक इस व्हेल द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं हुई है...

Open in App

नार्वे में हैमरफेस्ट हार्बर के पास पानी में एक महिला का फोन गिर गया। थोड़ी ही देर में एक बेलुगा व्हेल ने महिला का फोन वापस लौटा दिया। मुंह में दबाए फोन वापस करती हुई इस व्हेल का वीडियो वायरल हो रहा है। आम बोलचाल की भाषा में इसे बेला व्हेल भी कहा जाता है।

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक ईसा ओपडल अपने दोस्तों के साथ नाव में थी। गलती से उसका फोन पानी में गिर गया। सामने आए विडियो में दिखता है कि वेल पहने पानी में गहरे जाकर फोन पकड़ती है, फिर मुंह में फोन दबाकर धीरे-धीरे पानी की सतह पर आ जाती है। वेल ईसा से इस तरह पेश आई कि उन्होंने हाथ बढ़ाकर उसके मुंह से अपना फोन ले लिया।  

ईसा ने पूरे घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। कैप्शन लिखा कि 'जब जानवर, मनुष्य की तुलना में ज्यादा दयालु हों।' इस घटना का वीडियो के आने के बाद लोगों को यह बात और सच लगने लगी है कि कहीं ये रूसी सेना द्वारा ट्रेंड वही जासूस व्हेल तो नहीं जो पिछले हफ्ते चर्चा में थी।

पिछले हफ्ते ही नॉर्वे से खबरआई थी कि कुछ मछुआरों को गले में कैमरे का पट्टा लटकाए एक बेलुगा व्हेल मिली थी। जो अपनी प्रजाति की सबसे छोटी व्हेल होती हैं। इस वेल के शरीर पर एक पट्टा भी बंधा हुआ था। तब लोगों के बीच चर्चा थी कि ये व्हेल रूस की ट्रेंड जासूस हो सकती है। 

नॉर्वे की फिशरीज़ डायरेक्टरेट के इंस्पेक्टर जॉर्गन री ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि वेल के शरीर पर बंधे पट्टे पर 'सेंट पीटर्सबर्ग का उपकरण' लिखा था। इसके पट्टों पर कैमरा भी लगाया जा सकता था। 

पिछले हफ्ते सीएनएन ने भी इस बेलुगा व्हेल के बारे में बताया था कि यह हैमरफेस्ट इलाके में तैर रही है। नावों से आने वाले कई स्थानीय लोग इसके साथ खेलने की कोशिश करते हैं और अभी तक इस व्हेल द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं हुई है।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल