लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम वोटों की जरूरत नहीं और रुख ‘बिल्कुल साफ’?, जगदीशपुर से भाजपा विधायक सुरेश पासी ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2026 14:11 IST

भाजपा विधायक सात जनवरी को एक पुल के उद्घाटन में भाग लेने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसमुदाय के किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। वीडियो में कहा कि उन्हें मुस्लिम वोटों की जरूरत नहीं है।टिप्पणियों का भाजपा की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है।

अमेठीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता और जगदीशपुर से विधायक सुरेश पासी के ‘मुझे मुस्लिम वोट नहीं चाहिए’ वाले बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पासी के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। पासी को मात्र 20 सेकंड के इस वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें मुस्लिम वोट नहीं चाहिए और वह न तो मस्जिदों में जाते हैं तथा न ही समुदाय के किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। भाजपा विधायक सात जनवरी को एक पुल के उद्घाटन में भाग लेने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

 

पासी ने वीडियो में कहा कि उन्हें मुस्लिम वोटों की जरूरत नहीं है और उनका रुख ‘बिल्कुल साफ’ है। इस संबंध में टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक से संपर्क नहीं हो सका। भाजपा ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया और इसे पासी का निजी विचार बताया। पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि इन टिप्पणियों का भाजपा की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1235691325120417%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

शुक्ला ने कहा, “भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ में विश्वास करती है। यह पार्टी का रुख साफ है। सुरेश पासी ने जो कहा वह उनकी निजी राय है।” हालांकि, विपक्षी पार्टियों ने भाजपा नेता की कड़ी आलोचना की। कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने इस बयान को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया।

सिंघल ने आरोप लगाया, “जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा नेता ऐसे बयान देते हैं। वे सिर्फ वोट पाने के लिए भाई को भाई से, एक धर्म को दूसरे धर्म से और एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने की कोशिश करते हैं। यह सब नाटक है।” समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि ये टिप्पणियां समाज में नफरत फैलाने के मकसद से की गई हैं। यादव ने कहा, “हिंदू-मुस्लिम बंटवारा करना भाजपा की राजनीति है। सुरेश पासी उसी पार्टी के हैं और वोटों के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमेठीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो