लाइव न्यूज़ :

उड़ते विमान में बेटी के साथ छेड़छाड़ से पिता ने खोया आपा, यात्री के साथ तीखी बहस का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: July 3, 2023 11:47 IST

विस्तारा की उड़ान में एक यात्री को साथी यात्री के साथ तीखी बहस करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविस्तारा के विमान में यात्री का बहस का वीडियो वायरल यात्री का आरोप अन्य यात्री ने उसकी बेटी से की छेड़छाड़वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विमान के भीतर यात्री बहस करते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में उड़ते विमान में एक यात्री जोर-जोर से चिल्लाते हुए दिखाई दे रहा जिसे क्रू मेंबर्स शांत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, वीडियो विस्तारा के एक विमान का है। यात्री के झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यात्री इस कदर गुस्से में है कि वह अपना आपा खो देता है और सीट से खड़े होकर चिल्लाने लगता है। 

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि विस्तारा के विमान में एक यात्री ने दूसरे यात्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। फ्लाइट में भड़के यात्री ने दावा किया कि उसकी बेटी के साथ बगल वाली सीट पर बैठे एक यात्री ने उसकी बेटी को अनुचित तरह से छुआ है।

इस वीडियो में फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने रिकॉर्ड किया था और कई अकाउंट्स द्वारा शेयर किए जाने के बाद यह ट्विटर पर सामने आया। इसमें दिखाया गया है कि पिता विपरीत लेन में बैठे दूसरे व्यक्ति पर लगभग हमला कर रहा है और उसकी बेटी को छूने की हिम्मत करने के लिए उस पर चिल्ला रहा है। दूसरी ओर, केबिन क्रू को स्थिति को संभालने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

वीडियो के आखिरी हिस्से में एक महिला भी शामिल होती है जो बहस करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के साथ कैप्शन भी शेयर किया गया है जिसमें लिखा गया है कि 2 पैक्स 22ए आदमी और 23ए लड़की; वह अपना खाना खा रही थी और अपने पैरों से 22ए सीट को धक्का देने लगी, 22ए पैक्स सो रहा था और जाग गई और बोली कि क्या तुम्हें शिष्टाचार आदि नहीं है। तो उसके माता-पिता नाराज हो गए और आक्रामक रूप से चिल्लाने लगे, उसे पीटने पर उतारू हो गए इसके बाद क्रू ने कैप्टन (विस्तारा) को बुलाया।

ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दी है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब आसमान में विमान के भीतर यात्रियों द्वारा बहस की गई। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हुए जिसमें यात्री विमान में झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत