लाइव न्यूज़ :

विशाखापट्टनम में केमिकल गैस लीक होने के बाद कई भयानक वीडियो वायरल, सड़कों पर बेहोश दिखे लोग

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2020 08:53 IST

Visakhapatnam Vizag Gas Leak: आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस, फायर टेंडर, एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। गैस लीकेज के असली कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देरासायनिक गैस लीकेज में एक बच्चे सहित तीन की मौत हो गई है और एक हजार से ज्यादा लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ बता रहे हैं।

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीकेज की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना गुरुवार सुबह हुई। ताजा जानकारी के मुताबिक घटना में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं। देखते ही देखते ये ट्विटर पर भी #VizagGasLeak और #Visakhapatnam ट्रेंड में आ गया। इस ट्रेंड के साथ कई लोगों ने वहां की वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की है। जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने खतरनाक हैं। कई लोग फुटपाथ और सड़कों पर बेहोश हालत में पड़े मिले हैं। 

फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के इलाकों को कराया जा रहा है खाली

आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग से खतरनाक जहरीली गैस के रिसाव के कारण फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के इलाके प्रभावित हैं। इसलिए फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के इलाकों को खाली करवाया जा रहा है।  फिलहाल, पांच गांव खाली करा लिए गए।

आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए जा रहे हैं लोग

सैकड़ों लोग आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ, सिर दर्द, उल्टी के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं।

घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है और बाकी लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस के साथ-साथ फायर टेंडर और ऐंबुलेंस मौजूद हैं। इसके साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी मौके पर है। 

बता दें कि हिंदुस्तान पॉलिमर कंपनी की स्थापना 1961 में हुई थी। लेकिन 1997 में कंपनी को साउथ कोरिया के एलजी केमिकल ने खरीद लिया था और इसे एलजी पॉलिमर नाम दिया गया था। प्लांट में प्लास्टिक बनाने का काम होता है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवायरल वीडियोविशाखापट्टनम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो