लाइव न्यूज़ :

महज 3 घंटे में अहमदाबाद से दिल्ली पहुंचा ब्रेन डेड व्यक्ति का फेफड़ा, एयरपोर्ट से साकेत स्थित मैक्स तक ग्रीन कॉरिडोर बना मरीज की बचाई गयी जान

By आजाद खान | Updated: December 24, 2021 17:16 IST

आईजीआई एयरपोर्ट से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल तक की 20 किमी की दूरी को एंबुलेंस ने 16 मिनट में पूरी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देजरा सी देर होने पर नहीं हो पाता मरीज का अंग प्रत्यारोपण।गुजरात के अहमदाबाद से लाया गया था जीवित मानव अंग।कठिन काम को करने पर पुलिस की हो रही काफी तारीफ।

जरा हटके: पुलिस का काम बड़ी जिम्मेदारी वाला होता है। हालात और वक्त दोनों को साथ-साथ देखना होता है। ऐसे में जरा सी चूक बहुत भारी पड़ जाती है। इतने दबाव के बावजूद कई बार पुलिस कुछ ऐसा कर देती है, जिससे न केवल किसी की जिंदगी बच जाती है, बल्कि उनसे जुड़े सैकड़ों लोगों की मेहनत भी सफल हो जाती है। दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हास्पिटल में एक मरीज के अंग प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद से जीवित फेफड़े लाए गए। इसको हवाई अड्डे से हास्पिटल तक पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया और बीस किमी की दूरी 16 मिनट में पूरी करके एंबुलेंस को समय पर पहुंचा दिया। इस कठिन काम को करने पर दिल्ली पुलिस की काफी तारीफ हो रही है।

पीक आवर्स के दौरान लगते हैं एक घंटे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साकेत में आईजीआई एयरपोर्ट से मैक्स अस्पताल तक की 20 किलोमीटर की दूरी सुबह 10:40 से 10:56 तक 16 मिनट में पूरी हो गई। पीक आवर्स के दौरान इस मार्ग को तय करने में आमतौर पर एक घंटे से अधिक समय लगता है।

भारी ट्रैफिक जाम में अक्सर फंस जाती थी एंबुलेंस

अंगों के प्रत्यारोपण की समय सीमा अक्सर सात से आठ घंटे तक सीमित होती है। भारी ट्रैफिक जाम के कारण, एम्बुलेंस को अक्सर समय से पहुंचने में देरी हो जाती है। बहरहाल पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जीवित मानव अंग फेफड़े (Lungs) को ले जाने वाली एंबुलेंस को सुरक्षित रास्ता देने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया और बीस किमी दूर हास्पिटल तक उसे 16 मिनट में पहुंचाने में मदद की।

पूरे रास्ते सभी ट्रैफिक सिग्नल रोक दिए गए 

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर मार्ग पर सभी ट्रैफिक सिग्नल को रोक दिया। एम्बुलेंस को निर्धारित गति सीमा से ऊपर की स्पीड में ले जाने की अनुमति दी और पूरे रास्ते सुरक्षा उपलब्ध कराई। इस तरह किसी की जान बचाने में पुलिस ने मदद की। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'