लाइव न्यूज़ :

Viral Video: जब प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंकाई पीएम के बेड पर खेली WWE रेसलिंग, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2022 14:25 IST

वीडियो में प्रदर्शनकारियों को पेशेवर पहलवानों के रूप में प्रस्तुत करते और एक-दूसरे पर स्टंट का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में एक कुश्ती मैच चल रहा है और बैकग्राउंड में कमेंट्री भी हो रही हैइसमें प्रदर्शनकारियों को पेशेवर पहलवानों के रूप में प्रस्तुत किया गया है

Viral Video: श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हुए भीषण प्रदर्शन का एक और वायरल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रदर्शनकारी श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के आवास 'टेंपल ट्रीज' में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में वे प्रधानमंत्री के बेड पर WWE रेसलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को श्रीलंका ट्वीट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें लिखा गया है -वीडियो - WWE टेंपल ट्रीज पर प्रधानमंत्री के बिस्तर पर कुश्ती। वीडियो दस जुलाई को पोस्ट किया गया है।

वीडियो में एक कुश्ती मैच चल रहा है और बैकग्राउंड में कमेंट्री भी हो रही है। इसमें प्रदर्शनकारियों को पेशेवर पहलवानों के रूप में प्रस्तुत करते और एक-दूसरे पर स्टंट का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है।

इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास पर कब्जा कर रहे प्रदर्शनकारियों के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें स्विमिंग पूल में डुबकी लगाने, रसोई में भोजन करने, बेडरूम में आराम करने और राष्ट्रपति भवन में जिम में कसरत करने के वीडियो वायरल हुए हैं। प्रदर्शनकारी यहां उनके आवास में मनोरंजन के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। 

प्रदर्शनकारियों ने इससे पहले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे की पेशकश के बाद भी उनके निजी आवास में आग लगा दी थी। खबर के अनुसार, राष्ट्रपति राजपक्षे 13 जुलाई को पद छोड़ने के लिए सहमत हो गए हैं। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने कहा कि जैसे ही सर्वदलीय सरकार सत्ता संभालने के लिए तैयार होगी, वह इस्तीफा दे देंगे।

श्रीलंकाई सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने भी शांति बनाए रखने के लिए लोगों के समर्थन की मांग की है। इस बीच पिछले दो दिनों में चार मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

टॅग्स :श्रीलंकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो