लाइव न्यूज़ :

बिना टिकट ट्रेन के महिला ने दूसरे की सीट पर किया कब्जा, हटाने पर किया झगड़ा, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 20, 2024 11:04 IST

Viral Video: क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए, यात्रियों की सहायता के लिए आधिकारिक अकाउंट रेलवे सेवा ने आगे की जांच के लिए विवरण मांगा।

Open in App

Viral Video: भारतीय रेलवे में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं जिसके कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ट्रेन में भीड़ के कारण यात्रियों की असुविधा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते है जिनमें से एक वीडियो हाल का है। इस वीडियो में एक महिला यात्री और अन्य यात्रियों के बीच जुबानी जंग हो रही है। भीड़भाड़ वाली ट्रेन में महिला एक सीट पर बैठी हुई है जिस पर अन्य यात्री दावा कर रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना टिकट महिला ने उस सीट को खाली करने से इनकार कर दिया जिस पर उसने जबरदस्ती कब्जा कर लिया था। उसने सह-यात्रियों से बहस की, जिन्होंने बार-बार उसे सीट छोड़ने के लिए कहा। एक समय पर, उसने रेलवे कर्मचारी होने का भी दावा किया, जिसके आधार पर वह सीट की "हकदार" महसूस करती थी। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

एक्स यूजर शोनी कपूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्लिप साझा की। वीडियो ने न केवल सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया, बल्कि भारतीय रेलवे की ओर से भी प्रतिक्रिया आई। शोनी कपूर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "महिला बिना टिकट के आरक्षित सीट पर बैठी है। उसने उठने से इनकार कर दिया, आसपास के सभी लोगों से बहस कर रही है। #महिला-कार्ड का सबसे अच्छा उपयोग।"

हालांकि, वीडियो कब और किस दिन का है इसका खुलासा नहीं हो सका। क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए, यात्रियों की सहायता के लिए आधिकारिक अकाउंट रेलवे सेवा ने आगे की जांच के लिए विवरण मांगा। इस बीच यूजर्स ने कमेंट्स में अधिकारियों से सख्त नियम बनाने की मांग की।

रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद रेलवे ने इस पर प्रतिक्रिया दी। रेलवे सेवा ने एक्स पर लिखा, "हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर हमारे साथ अधिमानतः डीएम के माध्यम से साझा करें। आप अपनी चिंता सीधे http://railmadad. Indianrailways.gov.in पर भी उठा सकते हैं या 139 डायल कर सकते हैं।"

उत्तर रेलवे ने भी प्रतिक्रिया दी. इसमें कहा गया है, "हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) साझा करें।"

इस बीच, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने एक के बाद एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने तो महिला को खरी-खोटी सनाई है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोभारतीय रेलRailwaysसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो