लाइव न्यूज़ :

Viral Video: महिला ने की अटल सेतु से कूदने की कोशिश की, ड्राइवर और पुलिस ने बचाया, वायरल हुआ वीडियो, यहां देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 17, 2024 07:05 IST

मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक जिसे अटल सेतु पुल के नाम से भी जाना जाता है, के सीसीटीवी फुटेज में कैब ड्राइवर महिला के बाल पकड़े हुए दिखाई दे रहा है और उसी समय ट्रैफिक कर्मचारी रेलिंग पर चढ़ गए और महिला को बचा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला ने शुक्रवार शाम को मुंबई में अटल सेतु से कूदने की कोशिश कीहालांकि, एक कैब ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लियामहिला की पहचान 56 वर्षीय रीमा मुकेश पटेल के रूप में हुई है और वह मुंबई के उत्तर-पूर्व के उपनगर मुलुंड की निवासी है

मुंबई: एक महिला ने शुक्रवार शाम को मुंबई में अटल सेतु से कूदने की कोशिश की, लेकिन एक कैब ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें ड्राइवर और पुलिस महिला को सुरक्षित खींचते हुए देखा जा सकता है। महिला की पहचान 56 वर्षीय रीमा मुकेश पटेल के रूप में हुई है और वह मुंबई के उत्तर-पूर्व के उपनगर मुलुंड की निवासी है।

वीडियो में उन्हें अटल सेतु के सेफ्टी बैरियर पर बैठे देखा जा सकता है। फिर वह समुद्र में कुछ फेंकती है और कूदने का प्रयास करती है, लेकिन समय रहते ड्राइवर द्वारा उसे बचा लिया जाता है। फिर एक गश्ती वाहन को घटनास्थल पर भागते हुए और उसे पकड़ने में चालक की सहायता करते हुए देखा जा सकता है। एक मिनट से अधिक के बचाव के बाद आखिरकार महिला को बचा लिया गया।

द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, न्हावा शेवा यातायात इकाई के पुलिस निरीक्षक गुलफरोज मुजावर ने कहा, "हमारी पेट्रोलिंग वैन उसी सड़क पर गश्त कर रही थी तभी उनकी नजर खड़ी कार पर पड़ी। इसके अलावा शेलार टोल नाका के टोल बूथ कर्मचारियों ने पुल पर एक कार रुकी और रेलिंग पर एक महिला को देखकर पुलिस टीम को सतर्क कर दिया था।"

द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल ललित अमरशेत, किरण म्हात्रे, यश सोनावणे की टीम ने रेलिंग पर चढ़कर उस महिला को पकड़ लिया, जिसे शुरुआत में कैब ड्राइवर संजय द्वारका यादव ने पकड़ रखा था। न्हावा शेवा पुलिस को दिए गए बयान में उसने दावा किया कि वह किसी अनुष्ठान के तहत देवताओं की तस्वीरें विसर्जित कर रही थी।

पिछले महीने एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने पुल से कूदकर जान दे दी थी। पुल के सीसीटीवी फुटेज में एक इंजीनियर और डोंबिवली के निवासी के श्रीनिवास को अपनी कार चलाते हुए मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के न्हावा शेवा छोर तक जाते हुए और आत्महत्या से पहले उसे पार्क करते हुए दिखाया गया था।

टॅग्स :मुंबईआत्महत्या प्रयासवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'