लाइव न्यूज़ :

Viral Video: चोर को रंगे हाथ पकड़ा, फिर 'अलबेली तांगे वाली' पर लगवाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो, देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 24, 2024 12:11 IST

Viral Video: एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कथित तौर पर सोने की चेन छीनते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने पर भीड़ ने चोर को पुलिस को सौंपने के बजाय पहले उसकी पिटाई की और फिर उसे एक हरियाणवी गाने की धुन पर नाचने के लिए मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देएक वीडियो दिल्ली एनसीआर से आया हैभीड़ ने चोरी के आरोपी व्यक्ति को ऐसी सजा दी जो बेहद अजीब लग सकती हैभीड़ ने चोर को एक हरियाणवी गाने की धुन पर नाचने के लिए मजबूर किया

Viral Video: सोशल मीडिया आए दिन कोई न कोई वीडियो अपलोड होता है जो कुछ ही देर में वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली एनसीआर से आया है। भीड़ ने चोरी के आरोपी व्यक्ति को ऐसी सजा दी जो बेहद अजीब लग सकती है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कथित तौर पर सोने की चेन छीनते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने पर भीड़ ने चोर को पुलिस को सौंपने के बजाय पहले उसकी पिटाई की और फिर उसे एक हरियाणवी गाने की धुन पर नाचने के लिए मजबूर किया।

देखा जा सकता है कि डंडों से  लैस लोगों के एक समूह से घिरा कथित चेन स्नैचर भीड़ के मनोरंजन के लिए खूब नाच रहा था। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा, कथित स्नैचर को सजा दे रहे लोग भी आरोपी के साथ थिरकते नजर आए। 

भीड़ में से ही किसी शख्स ने ये वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। । एक्स पर पोस्ट किया गया, यह क्लिप कुछ ही समय में वायरल हो गया। लोगों ने इस अनोखी 'सजा' पर कई तरह के कमेंट भी किए।

जहां कुछ लोगों ने कहा कि यह उत्पीड़न है, अगर उसने गलत किया है तो पुलिस को बुलाओ और उसे गिरफ्तार करो। वहीं कुछ इंटरनेट यूजर्स ने ये भी कहा कि ऐसी सजा ये चोर जिंदगी भर याद रखेगा और अब कभी चोरी नहीं करेगा। 

एक्स पर इस वीडियो को अब तक 15 लाख बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो लगातार सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। अधिकांश लोगों ने इसे हास्यास्पद पाया और इसे सबक सिखाने का सबसे अच्छा तरीका बताया।

हालांकि कई बार चोरों और जेबकतरों के खिलाफ हिंसा भी देखी जाती है।  चोरी के आरोपी व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़े जाने पर बुरी तरह पीटा जाता है, कभी-कभी तो हत्या भी कर दी जाती है। लेकिन सबसे अच्छा तरीका यही है कि किसी अपराधी को रंगे हाथ पकड़े जाने पर उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए न कि खुद जज बनकर ऑन द स्पॉट फैसला सुनाना चाहिए। 

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO