लाइव न्यूज़ :

Viral Video: जब पेट्रोल पंप पर अचानक लग गई आग, महिला कर्मचारी की हिम्मत को देखकर सब रह गए दंग, चंद सेकेंड में ही आग बुझाई, देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 26, 2024 15:05 IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेट्रेल पंप पर कुछ वाहन तेल लेने के लिए खड़े हैं। सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा होता है तभी एक ई-रिक्शा में आग लग जाती है। आग लगते ही जहां बाकी लोग भाग जाते हैं वहीं पंप पर खड़ी महिला कर्मचारी थोड़ा सा भी विचलित नहीं होती।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल पंप पर अचानक लग गई आगआग लगते ही जहां बाकी लोग भाग जाते हैं वहीं पंप पर खड़ी महिला कर्मचारी थोड़ा सा भी विचलित नहीं होती

Viral Video: अगर अचानक आग लग जाए तो सबसे पहले व्यक्ति वहां जान बचा के भागने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने फर्ज को सबसे ऊपर रखते हैं और मुश्किल से मुश्किल स्थिति में भी घबराते नहीं हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पेट्रोल पंप पर काम करने वाली महिला कर्मचारी की दरियादिली और हिम्मत को देखकर हर कोई दंग है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेट्रेल पंप पर कुछ वाहन तेल लेने के लिए खड़े हैं। सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा होता है तभी एक ई-रिक्शा में आग लग जाती है। आग लगते ही जहां बाकी लोग भाग जाते हैं वहीं पंप पर खड़ी महिला कर्मचारी थोड़ा सा भी विचलित नहीं होती। वह तुरंत आग बुझाने वाला यंत्र उठाती है और चंद सेकेंड में ही आग बुझा देती है।अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

दरअसल आग लगने के बाद जो अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न होती है उसमें हिम्मत और धैर्य रखकर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। पेट्रोल पंप, स्टेशन, होटल जैसी जगहों पर अग्निशमन यंत्र उपलब्ध होता है लेकिन बहुत सारे लोग इसे चलाना नहीं जानते। विभिन्न प्रकार की आग से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्र तैयार किए जाते हैं। आपातकालीन स्थिति के दौरान अग्निशामक यंत्रों का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए उनका सही उपयोग भी सीखना चाहिए।

ध्यान रखें कि जब आप आग से लड़ने का प्रयास करें तो यह महत्वपूर्ण है कि आप आग से कम से कम एक मीटर दूर रहें। इसके अलावा, अग्निशमन यंत्र का उपयोग तभी करें जब आग अभी प्रारंभिक अवस्था में हो। इसके बाद अग्निशमन यंत्र के नोजल को आग के आधार पर इंगित करें। अग्निशामक यंत्र के हैंडल को दबाकर उसकी सामग्री को छोड़ें। जब तक आग बुझ न जाए, आग बुझाने वाले यंत्र को आग के आधार पर एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं।

टॅग्स :वायरल वीडियोअग्निकांडपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो