लाइव न्यूज़ :

Viral Video: रास्ते में चलते हुए शख्स ने सीवर में फेंका सिगरेट का बट, हुआ भयानक धमाका और फिर....देखें भयानक वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 8, 2023 16:26 IST

जारी वीडियो में देखा गया है कि जैसे ही शख्स सीवर के बड़े छेद में सिगरेट का बट फेंकता है, उसमें धमाका होता है और आस-पास के हिस्सो को भारी नुकसान होता है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स के सिगरेट के बट के कारण विस्फोट होते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है जो अब फिर से वायरल हो रहा है।

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को सिगरेट के बट को एक सीवर में फेंकते हुए देखा गया है जिसके बाद वहां एक भयानक विस्फोट होता है। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है जो अब फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद शख्स का इलाज कराया गया था जो ठीक भी हो गया था। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक शख्स एक सीवर के पास से गुजर रहा है। इसी बीच वह सीवर के एक बड़े छेद के पास रूक जाता है। शख्स सिगरेट पी रहा होता है और वह उसके बट को बड़े से छेद में फेंक देता है। 

ऐसे में जैसे ही सीवर में सिगरेट का बट जाता है, वहां एक भयानक विस्फोट होता है जिसमें सीवर के ऊपर वाले हिस्सा नष्ट हो जाता है। यही नहीं इस धमाके में शख्स भी घायल हो जाता है और वह पास में जाकर गिर जाता है। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर सीवर के ऊपर वाले हिस्से के चिथड़े उड़ गए थे। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना ईरान के तेहरान की है जो 2017 में घटी थी। बताया जा रहा है कि जिस सीवर की छेद में शख्स ने सिगरेट के बट को फेंका था वहां पर मीथेन गैस जमा हुआ था और इस कारण वहां धमाका हुआ है। बता दें कि मीथेन गैस एक ज्वलनशील गैस है जो कार्बनिक पदार्थों के अपघटन से उत्पन्न होती है।

ऐसे में जैसे ही सिगरेट का बट गैस के संपर्क में आया, उसमें चिंगारी लगी और एक भयानक धमाका हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को इस पर कमेंट्स भी करते हुए देखा गया है। एक यूजर ने लिखा है कि वह वीडियो को देखने के बाद स्मोकिंग को छोड़ देगा तो वहीं दूसरे यूजर्स ने कमेंट्स कर पूछा है कि शख्स की हालत कैसी है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी