लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: प्रिंसिपल ने महिला टीचर को जूते से कर दी पिटाई तो शिक्षामित्र ने भी किया पलटवार, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: June 25, 2022 11:57 IST

इस पर बोलते हुए शिक्षाविभाग के अधिकारी ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय की एक कमेटी को गठित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलखीमपुर खीरी में एक प्रिंसिपल द्वारा महिला टीचर को जूते से पीटने का मामला सामने आया है। इस एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।घटना के बाद आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा महिला टीचर को जूते से पीटने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला टीचर ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि उनके स्कूल में सही समय पर आने के बाद भी वह उन्हें हर रोज गैरहाजिर कर देते थे। बताया जा रहा शुक्रवार को इस बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया था जिसके बाद यह घटना घटी है। 

वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया था जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था जो अब जाकर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद इस पर कार्रवाई भी हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना लखीमपुर के सदर ब्लॉक में स्थित महंगूखेड़ा प्राथमिक स्कूल की है। 

क्या है पूरा मामला

अमरउजाला की एक खबर के मुताबिक, स्कूल के प्रिंसिपल अजीत कुमार और महिला शिक्षामित्र सीमा देवी के बीड स्कूल हाजरी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, महिला शिक्षामित्र ने बताया कि प्रिंसिपल पिछले दो साल से उनके टाइम पर स्कूल आने के बावजूद वे उन्हें गैरहाजिर कर देते है। 

उसने बताया कि गुरूवार को भी वह स्कूल सही समय पर आई थी और रजिस्टर नहीं मिलने के कारण वह बच्चों को पढ़ाने लगी। बाद में महिला शिक्षामित्र ने देखा की वे आज भी गैरहाजिर हो गई है और वे इसके बारे में प्रिंसिपल से पूछी थी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इस पर जानकारी लेने पर दोनों के बीच में विवाद हो गया जिसके बाद यह घटना घटी है। 

वीडियो में पहले प्रिंसिपल ने जूते से महिला शिक्षक की पिटाई की थी जिसके जवाब में महिला ने भी उसे जूते से प्रिंसिपल को भी पिट दिया था। प्रिंसिपल ने वहीं महिला पर स्कूल के काम सही से नहीं करने और स्कूल में लेट में आने का आरोप लगाया है। 

आरोपी पर प्रिंसिपल हुई है कार्रवाई

इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने खीरी थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की थी। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षाविभाग के अधिकारी ने इस पर एक्शन लिया और आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। अमरउजाला के अनुसार, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि सदर बीईओ सुभाष चंद्र द्वारा मामले की जांच कराई गई है और उन पर एक्शन लिया गया है। 

उन्होंने यह भी बताया कि इसकी आगे जांच के लिए तीन सदस्यीय की एक कमेटी को गठित किया गया है जिसमें बीईओ सदर सुभाष चंद्र, बीईओ बेहजम देवेश राय और बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक रेनू श्रीवास्तव भी शामिल है।  

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?