लाइव न्यूज़ :

VIDEO:14 साल की उम्र में बेचता है दही कचौड़ी, मदद मांगी तो सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: September 26, 2021 14:29 IST

सोशल मीडिया ने जहां लोगों का मनोरंजन किया तो वहीं जरूरतमंदों की मदद भी की। अहमदाबाद में इसका एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला जब वहां के लोगों ने एक 14 वर्षीय बच्चे की मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर यूजर @arjunB9591 ने इस वीडियो को शेयर किया हैलड़के के कचौड़ी बेचने की वीडियो वायरल होते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

आपने कई ऐसे व्यक्तियों के बारे में सुना होगा जो रातों रात पॉपुलर हो गए हों, पहले की बात छोड़ दे तो हम देखेंगे की आज सोशल मीडिया ही पॉपुलर होने का सबसे तेज जरिया है। सोशल मीडिया पर लोग तेजी से वायरल होते हैं तो किसी किसी कि मिट्टी भी पलीद होती है। 

इन सबके बावजूद सोशल मीडिया का एक और फायदा है, वो ये कि सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत से जरूरतमंदों कि मदद भी होती है। आपने बाबा का ढाबा नाम तो सुना ही होगा जिन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ही पॉपुलैरिटी और मदद दोनों मिली थी। 

एक ऐसा ही मामला अहमदाबाद में भी देखने को मिला, जब अहमदाबाद के लोगों ने दिखा दिया कि उनका दिल कितना बड़ा है। सोशल मीडिया अब आम आदमी के जीवन का अभिन्न अंग है। नेता हो या अभिनेता सब के सब सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनमानस से जुड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया ने जहां लोगों का मनोरंजन किया तो वहीं जरूरतमंदों की मदद भी की। अहमदाबाद में इसका एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला जब वहां के लोगों ने एक 14 वर्षीय बच्चे की मदद की।

ट्विटर यूजर @arjunB9591 ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा था, अगर कोई अहमदाबाद से हो तो कृपया जाएं और इस बच्चे कि मदद करें। वीडियो में देखा जा सकता है की 14 वर्षीय एक बच्चा प्लेट उठाकर कचौड़ी तैयार करता है और ग्राहक को परोसता है। आस पास खड़े लोग उसकी कचौड़ियों का आनंद ले रहे हैं। 

लड़के के कचौड़ी बेचने की वीडियो वायरल होते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग उससे कचौड़ियां खरीदने लगे। ट्विटर यूजर @1992_vishesh ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारी भीड़ इस लड़के की कचौड़ियां करोड़ते नजर आ रही है। यूजर ने कैप्शन में लिखा, लड़का तो फेमस हो गया।

यूजर ने कुछ समय पहले लिखा था कि कृपया मदद करें, यह लड़का केवल दस रुपए में दही कचौड़ी खिलाता है। लोकेशन मणिनगर स्टेशन अहमदाबाद। इस मासूम का उद्देश्य अपने परिवार की मदद करना ही है ऐसे बच्चों पर गर्व है।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी