लाइव न्यूज़ :

Viral Video: स्कूल बना जंग का मैदान! दो शिक्षिकों के बीच हाथापाई, महिला टीचर ने पुरुष टीचर पर बरसाए थप्पड़

By अंजली चौहान | Updated: August 14, 2024 12:38 IST

Viral Video: चित्रकोट के कुम्हारन पुरवा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में महिला शिक्षक सपना शुक्ला और पुरुष शिक्षक आदेश तिवारी के बीच एक परेशान करने वाली बहस वीडियो में कैद हो गई, जिससे आक्रोश और चिंता फैल गई।

Open in App

Viral Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के एक स्कूल का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। चित्रकूट जिले के एक सरकारी स्कूल से सामने आए वीडियो में दो शिक्षिक आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुरुष शिक्षिक और महिला शिक्षिका वीडियो में एक दूसरे को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं दोनों के बीच स्कूल परिसर में जमकर मारपीट हो रही है। इस दौरान खुद पुरुष टीचर वीडियो बना रहा है और इस पर शिक्षिका और गुस्सा हो जाती है और उसे थप्पड़-थप्पड़ मारती है। महिला टीचर कहती हुई सुनाई दे रही है कि तू वीडियो बनाएगा मेरी और पीटती है।

गौरतलब है कि इसमें महिला शिक्षिका सपना शुक्ला और पुरुष शिक्षक आदेश तिवारी के बीच तीखी नोकझोंक को दिखाया गया है। यह घटना राजापुर थाना क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में हुई। 14 अगस्त को पोस्ट की गई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शामिल शिक्षकों ने स्कूल के माहौल को संघर्ष क्षेत्र में बदल दिया, मारपीट की और अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। अधिकारियों से स्थिति को तत्काल संबोधित करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

फिलहाल वीडियो में हुई लड़ाई का कारण सामने नहीं आया है। इस मामले में किसी तरह की पुलिस कार्रवाई का भी पता नहीं चला है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशSchool Educationसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो