लाइव न्यूज़ :

Viral Video: पुलिस अधिकारी ने बुजुर्ग को सड़क पर गिफ्ट किया हेलमेट, प्यार से दी गई नसीहत दिल जीत लेगी, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 25, 2023 12:21 IST

दरअसल दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट व चार पहिया चालकों के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्यता के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इनकी यही लापरवाही इनके मौत का कारण बन रही है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क सुरक्षा को लेकर हमारे देश में आमतौर पर लापरवाही नजर आती हैसड़क हादसें में होने वाली अधिकांश मौतें हेड इंजरी की वजह से होती हैंइसे लेकर पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है

Viral Video: सड़क सुरक्षा को लेकर हमारे देश में आमतौर पर लापरवाही नजर आती है। खासकर मोटरसायकल चला रहे लोगों में। छोटी दूरी के लिए जा रहे लोग अक्सर हेलमेट पहनना जरूरी नहीं समझते। ट्रैफिक पुलिस इनका चालान तो करती है लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं होता। लेकिन हाल ही में यूपी के एक पुलिस अधिकारी का वीडियों वायरल हुआ है। इस वीडियो में अधिकारी भोजपुरी भाषा में जिस तरह से एक बुजुर्ग को समझा रहे हैं और उन्हें हेलमेट गिफ्ट करते हैं वह देखकर आप भी वाह-वाह कर उठेंगे।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग पुलिस अधिकारी की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया और कहा कि ऐसे ही पुलिस वालों की वजह से जनता का विश्वास आज भी पुलिस प्रसाशन पर क़ायम है। एक अन्य ने लिखा, "पुलिस द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य।काश! सभी पुलिस अधिकारी जनता के साथ ऐसे ही सहयोग बनाए। ताकि पुलिस की छवि जनता के साथ बेहतरीन हो, दोस्ताना हो।"

बता दें कि सड़क सुरक्षा को लेकर भारत के आंकड़े कहते हैं कि भारत में हर घंटे 4 लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। सड़क हादसों में मरने वालों में दुपहिया चालक पहले स्थान पर आते हैं। सबसे ज्यादा मौत चालक की होती है और कारण होता है हेलमेट न लगाना।

दरअसल  दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट व चार पहिया चालकों के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्यता के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इनकी यही लापरवाही इनके मौत का कारण बन रही है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। वाहन चालकों को जागरुक करने के साथ ही लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। 

सड़क हादसें में होने वाली अधिकांश मौतें हेड इंजरी की वजह से होती हैं। चिकित्सकों की माने तो सड़क हादसे में वाहन चालकों या फिर पीछे बैठने वाले के सिर में गंभीर चोंट लगने की स्थिति में उन्हें बचा पाना इतना आसान नहीं होता है।

टॅग्स :वायरल वीडियोPoliceउत्तर प्रदेशट्रैफिक नियमTraffic Rule
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO