लाइव न्यूज़ :

गले तक गोबर में डुबो दिए गए बच्चे, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे, देखें Viral Video

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 28, 2019 10:13 IST

दस साल तक बच्चों को गोबर में धंसना पड़ा। वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी के ताज सुल्तानपुर गांव का बताया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देच्चों को गले तक गोबर में डुबोने के पीछे एक बड़ी अजीब वजह बताई जा रही है।वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि माता-पिता ने बच्चों को त्वचा के रोग और शारीरिक अक्षमता से बचाने के लिए गोबर में डुबोया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ बच्चे गोबर में धंसे हुए नजर आ रहे हैं। साथ में बच्चों के माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। बच्चों को गले तक गोबर में डुबोने के पीछे एक बड़ी अजीब वजह बताई जा रही है। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि माता-पिता ने बच्चों को त्वचा के रोग और शारीरिक अक्षमता से बचाने के लिए गोबर में डुबोया। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, बच्चों के साथ यह काम सूर्य ग्रहण के दौरान किया गया। बता दें कि गुरुवार (26 दिसंबर) को सूर्य ग्रहण पड़ा था। दस साल तक बच्चों को गोबर में धंसना पड़ा। वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी के ताज सुल्तानपुर गांव का बताया जा रहा है। 

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांग बच्चों के माता-पिता उनके साथ ऐसा किया ताकि उनकी शारीरिक अक्षमता दूर हो जाए। बच्चों को ऐसी स्थिति में दो घंटे या इससे ज्यादा समय तक रखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक सूर्य ग्रहण खत्म नहीं हो गया तब तक बच्चे गोबर में धंसे रहे। बाद में मौके से गुजरने वालों में से किसी शख्स ने जिले के बाल सुरक्षा अधिकारियों को इत्तला की। 

सूचना पाते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों के माता-पिता से कहा कि वो उन्हें गोबर से बाहर निकाले, तब जाकर बच्चे वहां से मुक्त हो पाए। वीडियो को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

सुबोध यादव नाम के यूजर ने लिखा कि खूब जागरूकता के बावजूद लोग अब भी अंधविश्वास करते हैं। 

एक यूजर ने लिखा, ''कर्नाटक में लोगों को अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। मुझे हमारे भविष्य के भारत की चिंता है। शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।''

 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटकर्नाटकसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो